पति ने अपनी पत्नी और सास को तांत्रिक अनुष्ठान करने के लिए मजबूर किया, थाने में हुआ मामला दर्ज

By Renu Tiwari | Jul 05, 2025

काले अंधेरे में रहकर काला जादू करने वाले इस समाज का एक डार्क सीक्रेट है। जो कभी-कभी मनुष्य अपनी जरूरत के हिसाब से अपयोग में लागा है। काले जादू से पर विश्वास करने वालों की कोई कमी नहीं है। ताजा घटना महाराष्ट्र के नवी मुंबई में 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने साले की शादी कराने के मकसद से अपनी पत्नी और सास को कथित तौर पर तांत्रिक अनुष्ठान करने को मजबूर किया और इससे जुड़ी कई आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दीं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि तीन जुलाई को वाशी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। हालांकि, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘व्यक्ति ने पत्नी और सास पर अपनी निर्वस्त्र तस्वीरें लेने के लिए दबाव डाला और बाद में शिकायतकर्ता को इन तस्वीरों के साथ अजमेर आने को कहा।’’ प्राथमिकी में कहा गया है, ‘‘पीड़िता जब तस्वीरें लेकर अजमेर गई तो आरोपी ने कथित तौर पर ये तस्वीरें उसके पिता और भाई को ‘व्हाट्सऐप’ पर साझा कर दीं।’’ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रमुख खबरें

Delhi में Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke का दावा, PM मोदी डरे हुए हैं

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में