महिला ने सुनाई आपबीती, शराब पीकर पति बनाता था जबरन शारीरिक संबंध, दोस्त से भी करवाता था गंदा काम

By निधि अविनाश | Jul 08, 2022

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद से बड़ी ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है जहां महिला ने अपने ही पति पर रेप, मारपीट , दहेज प्रताड़ना और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराते हुए एक और गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसका पति अपने दोस्त से भी उसका रेप करवाता था। महिला ने पुलिस को बताया कि पिछले 6 महीनों से उसका पति अपने दोस्त के साथ शराब पीकर घर आता था। इसके बाद पहले पत्नी के साथ बिना सहमति के शारीरिक संबंध बनाता फिर अपने दोस्त को भी जबरन रेप करना को कहता।विरोध करने पर महिला की पिटाई की जाती थी और जान से मारने के साथ घर से बाहर निकाल देने की भी धमकी दी जाती थी।

पीड़िता ने बताया कि इस मामले को लेकर गांव मे पंचायत भी हुई लेकिन पति के अंदर कोई भी सुधार नहीं आया। 6 जून को पति एक बार फिर से अपने दोस्त विक्की के साथ शराब के नशे में घर आया और पहले पति ने शारीरिक संबंध बनाए फिर अपने दोस्त से भी रेप करवाया। महिला का इस दौरान वीडियो भी बनाया गया और बोला कि अगर किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर दी जाएगी। खोराबार थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति समेत उसके दोस्त के खिलाफ धारा 323, 504, 506, 354, 376, 498 A और 67 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश किया जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह