खेत पर पति ने लगाई फांसी, तो पत्नी ने पीया जहर

By दिनेश शुक्ल | Dec 19, 2020

उज्जैन। मध्य प्रदेश में उज्जैन जिले के कायथा पुलिस थाना क्षेत्र में शहर के बाहर खेत में बने एक मकान में बीती रात पारिवारिक कलह के चलते पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, पत्नी ने पति को फाँसी के फंदे पर झूलते देखा तो उसने भी जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पति-पत्नी का शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिये। 

इसे भी पढ़ें: युवती को खेत पर अकेला पाकर की छेड़छाड़, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

थाना प्रभारी के अनुसार जितेन्द्र और सुनीता का विवाह पांच वर्ष पूर्व हुआ था। इस दौरान सुनीता के भाई और जितेन्द्र की बहन के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था। जितेन्द्र के परिजनों ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया था। उसके बाद परिवारिक विवाद की स्थिति बन गई थी। कुछ माह पूर्व ही दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया था और मिलकर रहने लगे थे। लेकिन पारिवारिक विवाद बना हुआ था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। घटना स्थल पर दोनों अकेले थे, जिसके चलते घटना का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया है। परिजनों के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर