अब झारखंड में हुआ Shraddha Murder जैसा मामला, पति ने पत्नी को मारकर शव को इलेक्ट्रिक कटर से काटा

By रितिका कमठान | Dec 18, 2022

दिल्ली के 'श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड' को अभी भूला भी नहीं पाए थे कि अब झारखंड में ऐसे ही मामले ने दहला दिया है। झारखंड के साहिबगंज में 22 वर्षीय रूबिका पहाड़िया मर्डर मामला सामने आने के बाद से ही लोग हैरान और अचंभित है। यहां आदिवासी लड़की रूबिका की हत्या उसके ही पति दिलदार अंसारी ने की है, जिसे जानने के बाद रोंगटे खड़े हो गए है। शुरुआती जांच में पता चला है कि रूबिका की हत्या दिलदार अंसारी ने ही की है।

 

देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक शादीशुदा महिला की लाश कई टुकड़ों में पड़ी हुई मिली है। ये महिला बोरियो थाना क्षेत्र की रहना वाली थी। महिला की शादी दिलदार अंसारी नाम के युवक के साथ हुई थी। दोनों ने दो साल लिव इन में रहने के बाद 10 दिन पहले ही शादी की थी। पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने कई अन्य लोगों को भी पूछताछ में शामिल किया है।

 

जानकारी के मुताबिक साहिबगंज में श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात हुई है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा अपनी टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे। जांच में पता चला है कि लड़की की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव के टुकड़े किए गए थे। शव के टुड़े इलेक्ट्रॉनिक कटर से हुए थे। शव के टुकडों को ढूंढने के लिए खोजी कुत्तों की मदद ली गई थी। माना जा रहा है कि आरोपी ने शव के 50 टुकड़े कर उन्हें फेंका था।

 

पुलिस ने शव के हिस्सों की जांच करने के लिए डॉक्टर्स की टीम को बुलाया है। इसके अलावा फॉरेंसिक लैब में भी टुकड़ों को जांच के लिए भेजा गया है। वहीं हत्या की घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने खोज बीन में शव के 12 टुकड़े बरामद किए है। मगर अभी मृतका के सिर समेत कुछ अन्य हिस्से ढूंढना बाकी है। इस घटना के बाद फिलहाल गांव में शांति भंग होने की उम्मीद है जिसके मद्देनजर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था काफी चाकचौबंद की गई है।

 

ये था मामला

आफताब ने कथित तौर पर 18 मई को श्रद्धा का गला घोंट दिया और उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया, जिसे उसने कई दिनों तक शहर भर में फेंकने से पहले दक्षिणी दिल्ली के महरौली में अपने आवास पर लगभग तीन सप्ताह तक 300 लीटर के फ्रिज में रखा। 

प्रमुख खबरें

वोट के जरिए अनुच्छेद-370 निरस्त करने पर अपनी नाखुशी जाहिर करें : Mehbooba Mufti

Mahindra XUV 3XO: लॉन्च हो गई महिंद्रा की ये धांसू SUV! जानें कीमत, फीचर्स सहित सबकुछ

Brahma Kumaris Godlywood Studio द्वारा निर्मित 3D एनिमेशन आध्यात्मिक फिल्म ‘The Light’ की भोपाल मे स्क्रीनिंग

Gandey विधानसभा उपचुनाव के लिए JMM उम्मीदवार के रूप में Kalpana Soren ने किया पर्चा दाखिल