कोर्ट में तलाक को लेकर दपंत्ति का हुआ समझौता, बाहर निकलते ही पति ने पत्नी का रेत दिया गला, बच्ची पर भी किया हमला

By निधि अविनाश | Aug 14, 2022

कर्नाटक के हासन जिले में एक बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक पति ने शनिवार को स्थानीय अदालत परिसर में पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी पति ने न केवल अपनी पत्नी बल्कि बच्ची की भी हत्या करने की कोशिश की लेकिन स्थानीय लोगों ने बच्ची की जान बचा ली और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि पति और पत्नी का तलाक की सुनवाई चल रही थी और कोर्ट में  काउंसलिंग होने के बाद दोनों एक साथ रहने के लिए तैयार भी हो गए थे। आरोपी अपनी पत्नी और बच्चे के साथ घर जा रहा था कि तबी उसने उस वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि ये घटना होलेनरसीपुरा टाउन कोर्ट परिसर की है।मरने वाली की पहचान थट्टेकेरे गांव निवासी चैत्रा के रूप में हुई है और महिला का आरोपी पति शिवकुमार होलेनरसीपुरा तालुकका का निवासी है।पति-पत्नी का हासन जिले के होल नरसीपुरा कोर्ट में तलाक केस की सुनवाई चल रही थी।
दोनों की सात साल पहले शादी हुई थी और दोनों की एक बच्ची भी है। सुनवाई के दौरान जज ने दपंत्ति को बच्ची के भविष्य के लिए तलाक की याचिका वापस लेने कीऔर मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए कहा। दोनों की काउंसलिग घंटों तक चली जिसके बाद दोनों ने तलाक की अर्जी वापस लेने का फैसला किया और एक साथ रहने के लिए राजी हो गए।

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती