Hyderabad में छात्र की आत्महत्या पर कॉलेज Principal और लेक्चरर गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 07, 2026

हैदराबाद, सात नवंबर हैदराबाद में होटल मैनेजमेंट के 20-वर्षीय एक छात्र को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक कॉलेज के प्राचार्य और एक व्याख्याता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। कॉलेज के प्राचार्य और व्याख्याता ने द्वितीय वर्ष के इस छात्र का फोन वापस करने से कथित तौर पर इनकार कर दिया, जिसके बाद उसने शुक्रवार को किराए के अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

छात्र द्वारा व्याख्याता की एक ‘मॉर्फ्ड’ (छेड़छाड़ की हुई) फोटो बनाने के आरोप के बाद उसका फोन जब्त किया गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “व्याख्याता ने इस आरोप के बाद छात्र का फोन ले लिया था कि उसने एआई के जरिये व्याख्याता की मॉर्फ्ड फोटो बनाई थी। इसके बाद व्याख्याता ने छात्र का फोन प्राचार्य को सौंप दिया।” शिकायत का हवाला देते हुए अधिकारी ने बताया कि छात्र की ओर से माफी मांगे जाने के बावजूद, पिछले एक हफ्ते से उसका फोन वापस नहीं किया गया था।

अधिकारी ने कहा कि इस वजह से वह अपमानित और परेशान महसूस कर रहा था और उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। अधिकारी ने बताया कि एसआर नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है, और प्राचार्य तथा व्याख्याता को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र को कर रहे बर्बाद: KC Venugopal

Ayodhya Deepotsav में बोलीं Anandiben Patel, श्रीराम भारत की आत्मा और सुशासन का आधार

साइबर और ड्रोन हमलों से जटिल हुआ सुरक्षा परिदृश्य, Rajnath Singh ने Bagdogra में सैनिकों को चेताया

World Bank Report का हवाला देकर बोले Bhajan Lal Sharma, भारत में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले