चोटिल ऋद्धिमान साहा पर फैसले के लिए इंतजार करेगी हैदराबाद की टीम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2020

दुबई। ऋद्धिमान साहा की ग्रोइन (जांघ और कमर के बीच) में चोट ‘गंभीर नहीं’ है, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की उनकी फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद इस मामले में बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) की मेडिकल टीम के साथ परामर्श के बादही कोई कदम उठायेगी। यह अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज इस टी-20 प्रतियोगिता के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली टीम का हिस्सा है। राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों की चोट पर बीसीसीआई की मेडिकल टीम नजर रखती है। साहा को यह चोट दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मंगलवार को खेले गये आईपीएल मैच के दौरान लगी। उन्होंने मैंच में 45 गेंद में 87 रन की आक्रामक पारी खेली लेकिन फिर विकेटकीपिंग के लिये नहीं आये। उनकी जगह स्थापन्न खिलाड़ी श्रीवत्स गोस्वामी ने विकेटकीपिंग की।

इसे भी पढ़ें: बार्सिलोना के अध्यक्ष जोसेफ बार्तोमेयु ने दिया इस्तीफा, मेस्सी के साथ चल रहे थे मतभेद

टीम के कप्तान डेविड वार्नर ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘ दुर्भाग्य से उसके ग्रोइन में चोट है लेकिन उम्मीद करते है यह ज्यादा गंभीर नहीं है।’’ साहा अगले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा है जिसे दिसंबर के मध्य से चार मैचों की शृंखला में खेलनी है। बीसीसीआई के सूत्र ने बताया कि सभी फ्रेंचाइजियों को कहा गया है कि वे राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। अधिकारी ने कहा, ‘‘ फिलहाल यह गंभीर नहीं लग रहा है लेकिन सनराइजर्स के अलगे मैच में अभी तीन दिन (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 31 अक्टूबर को) का समय है। हमें उम्मीद कर रहे है कि अच्छा होगा।’’ ऐसी संभावना है कि साहा को अगले दो मैचों में विश्राम करने की सलाह दी जा सकती है और अगर सनराइजर्स ने प्ले-ऑफ में जगह पक्की करने में सफल रहा तो वह पूरी तरह से फिट होंगे। साहा ने आईपीएलटी20 डॉट कॉम पर स्टार स्पिनर राशिद खान के साथ साक्षात्कार में उम्मीद जताई की वह इस चोट से जल्दी उबर जायेंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi में बस का सफर होगा Super-Fast, Smart Bus Stop पर मिलेगी रूट से लेकर भीड़ तक की Real-time जानकारी.

FIFA World Cup पर सियासी बवाल, USA में सुरक्षा को लेकर ईरान ने उठाए गंभीर सवाल।

फुटबॉल क्लब Chelsea पर गिरी गाज, Premier League ने लगाया 100 करोड़ का जुर्माना और कड़े प्रतिबंध

Rajasthan Royals क्यों छोड़ा? Sanju Samson ने CSK जॉइन करने पर तोड़ी चुप्पी, बताई असली वजह