US की सड़क पर भूख से तड़पती हैदराबाद की महिला, मां ने एस जयशंकर से लगाई मदद की गुहार

By अभिनय आकाश | Jul 26, 2023

मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए अमेरिका गई हैदराबाद की एक महिला सैयदा लुलु मिन्हाज जैदी को शिकागो की सड़कों पर अवसाद से लड़ते हुए और सामान चोरी होने के बाद भुखमरी के कगार पर देखा गया है। सैयदा की मां सैयदा वहाज फातिमा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर उनसे हस्तक्षेप करने और उनकी बेटी को भारत वापस लाने की अपील की है। यह पत्र सोशल मीडिया पर तब सामने आया जब भारत राष्ट्र समिति के नेता खलीकुर रहमान ने इसे अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया। 

इसे भी पढ़ें: 25 से 29 जुलाई तक भारत की यात्रा पर आएंगे अमेरिका के विशेष दूत केरी, जलवायु परिवर्तन पर करेंगे चर्चा

वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास और शिकागो में भारतीय वाणिज्य दूतावास से हस्तक्षेप करने और उनकी बेटी को वापस लाने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि मोहम्मद मिन्हाज अख्तर की मदद से उनकी बेटी का पता लगाया जा सका। 

प्रमुख खबरें

CM Pema Khandu बोले- Arunachal Pradesh के सरकारी स्कूलों का ढांचा सुधारेगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट ने CJP विरोध मामले में 14 साल की लड़की को डराने-धमकाने के आरोपों पर गंभीरता से संज्ञान लिया

34 देशों के 430 Satellites, PM Modi ने International Space Summit में ISRO की ग्लोबल धाक पर क्या कहा?

YS Jagan का Nara Lokesh पर बड़ा प्रहार, DSC Scam में CBI Inquiry और इस्तीफे की मांग तेज