Hyojeong Park ने मदद करने वाले लड़को के साथ किया लंच, मुंबई में छेड़छाड़ का शिकार हुई थीं यूट्यूबर

By एकता | Dec 02, 2022

मुंबई की सड़कों पर छेड़छाड़ का शिकार हुई दक्षिण कोरिया की युवा यूट्यूबर ह्योजियोंग पार्क का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यूट्यूबर दो लड़कों के साथ लंच करती नजर आ रही है। जानकारी के लिए बता दें, ये वही लड़के थे जिन्होंने यूट्यूबर की मदद की थी। दोनों लड़कों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर छेड़छाड़ का वीडियो पोस्ट करने, घटना के खिलाफ एक्शन लेने और सड़क पर बचाने में यूट्यूबर की मदद की थी। ह्योजियोंग पार्क ने शुक्रवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर आदित्य और आथर्व नाम के दो लड़कों के साथ लंच करते हुए वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'आखिर में भारतीय हीरोज के साथ मुलाकात, आज दोपहर के भोजन के लिए मेरे अतिथि बनें।'

 

इसे भी पढ़ें: Still I love India... मुंबई की सड़कों पर परेशान किए जाने के बाद बोलीं कोरियाई YouTuber


ह्योजियोंग पार्क 30 नवंबर की शाम को मुंबई के खार इलाके में यूट्यूब पर लाइवस्ट्रीम कर रही थी। इस दौरान एक लड़के ने उनके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी। घटना का वीडियो एक ट्विटर यूजर द्वारा शेयर किया गया था, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो गया। यूट्यूबर से कथित रूप से छेड़छाड़ करने का वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों आरोपियों की पहचान मोबीन चंद मोहम्मद शेख और मोहम्मद नकीब सदरियालम अंसारी के रूप में हुई।

 

इसे भी पढ़ें: दक्षिण कोरिया की लड़की भारत की सड़कों पर कर रही थी LIVE Streaming, लड़कों ने की बदतमीजी, पुलिस ने धर दबोचा


आरोपियों की गिरफ़्तारी के बाद Hyojeong Park, जो अपने इंटरनेट नाम 'Mhyochi' के नाम से लोकप्रिय है, ने ट्विटर पर कहा, 'मुझे अभी भी भारत से प्यार है।' यूट्यूबर ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि वह नहीं चाहती कि एक बुरी घटना उनकी यात्रा और अन्य देशों को "अद्भुत भारत" दिखाने के उनके जुनून को बर्बाद कर दे।

प्रमुख खबरें

तीन साल में पहली बार घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेंगे Neeraj Chopra, Bhubaneswar में होगा आयोजन

Israel ने Gaza में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए एक अहम क्रॉसिंग को फिर से खोला

India को 2022 में 111 अरब डॉलर से अधिक का प्रेषित धन मिला, दुनिया में सबसे ज्यादा : UN

RBI ने Bank of Baroda के ऐप से ग्राहक जोड़ने पर लंबे समय से लगी पाबंदी हटाई