इस तारीख को लॉन्च होगी Hyundai Exter, इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ मिलेंगे कई शानदार फीचर्स, जानें कीमत

By अंकित सिंह | May 24, 2023

भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार विक्रेता कंपनी हुंडई अपनी अगली शानदार कार भारतीय बाजार में पेश करने की तैयारी में है। हुंडई ने अपनी इस से कार का नाम Exter रखा है। यह कॉन्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की नई कार है। कंपनी की ओर से कई महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा कर दी गई है। सबसे पहले तो यह कार देखने में जितना शानदार है, उससे भी जबरदस्त किसके फीचर्स हैं। 10 जुलाई को यह कार भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी जाएगी। कंपनी इसको लेकर पहले से ही बुकिंग शुरू कर चुकी है। दमदार इंजन के साथ-साथ इसमें कई ऐसे फीचर्स होंगे जो अब तक सिर्फ महंगी गाड़ियों में ही मिलते रहे हैं। वह Exter भारत के लिए Hyundai की सबसे छोटी SUV है। 

इसे भी पढ़ें: Tata ने लॉन्च की दो सिलेंडर वाली यह धांसू CNG कार, जबरदस्त सेफ्टी के साथ मिल रहे शानदार फीचर्स

2023 Hyundai Exter में मैन्युअल और AMT यूनिट के साथ 1.2-लीटर NA पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। इसके अलावा यह एक सीएनजी संस्करण में भी होगा। माइक्रो-एसयूवी सात वेरिएंट और नौ रंगों में उपलब्ध होगी। Exter अपना प्लेटफॉर्म Hyundai Grand i10 Nios और Aura के साथ शेयर करती है। नई एसयूवी एक्सटर में कई बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स को ऑफर किया जाएगा। Exter के प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों में Tata Punch और Citroen C3 शामिल हैं। 11 हजार रुपये में ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में बुक करवाया जा सकता है। इसकी कीमत छह से 10 लाख रुपये के बीच रह सकता है। 

प्रमुख खबरें

7.8% GDP Growth: PM Modi बोले- भारत की अर्थव्यवस्था ने Global Crisis में दुनिया को दिखाया रास्ता

Senior Citizens की संख्या 2050 तक होगी दोगुनी, केंद्र सरकार तैयार कर रही स्वास्थ्य और देखभाल तंत्र

कार-बाइक छोड़िए, इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से पहुंचें ऋषिकेश, मिलेगी दमदार रेंज

Duleep Trophy में 11 विकेट झटकने के बाद बोले Mukesh Kumar, घरेलू सत्र बेहद अहम