January से पहले खरीद लें गाड़ी, इस कंपनी ने 2025 में अपनी कार कीमत में 25 हजार रुपये की बढ़ोतरी करने का किया फैसला

By रितिका कमठान | Dec 05, 2024

अगर आप ये सोच रहे हैं कि नए साल पर नई गाड़ी खरीद सकते हैं तो पहले सोच जरुर लें। हुंदै मोटर इंडिया ने एक बड़ा फैसला किया है। हुंदै मोटर ने फैसला किया है कि अगले साल से कंपनी अपने मॉडल की कीमत में बढ़ोतरी करने जा रही है। हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड ने ये घोषणा की है।

एचएमआईएल के पूर्णकालिक निदेशक एवं मुख्य परिचालन अधिकारी तरुण गर्ग ने कहा, ‘‘ कच्चे माल की लागत में निरंतर वृद्धि के साथ अब इस लागत वृद्धि का कुछ हिस्सा मामूली मूल्य समायोजन के जरिये वहन करना अनिवार्य हो गया है।’’ उन्होंने कहा कि यह मूल्य वृद्धि सभी मॉडलों पर लागू होगी और इसकी सीमा 25000 रुपये तक होगी। मूल्य वृद्धि का असर 2025 के सभी मॉडलों पर पड़ेगा। गर्ग ने कहा कि कंपनी ने हमेशा ‘‘ बढ़ती लागत को यथासंभव वहन करने का प्रयास किया है, ताकि हमारे ग्राहकों पर इसका सबसे कम प्रभाव पड़े।’’ वर्तमान में एचएमआईएल की विभिन्न वाहन श्रृंखला की कीमत 5.92 से 46.05 लाख रुपये के बीच है।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद