हुंडई पाकिस्तान का विवादित ट्वीट, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी चेतावनी

By सुयश भट्ट | Feb 07, 2022

भोपाल। हुंडई पाकिस्तान के नाम से बने एक ट्विटर हैंडल से 5 फरवरी को एक विवादित पोस्ट किया था। इस पोस्ट देखा जा सकता है कि कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के स्टैंड के पक्ष में लिखा गया। जिसके बाद यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। #BoycotHyundai ट्रेंड करने के बाद भी विवाद शांत नहीं हुआ। अब हुंडई कार के बॉयकॉट का एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने समर्थन किया है।

इसे भी पढ़ें:अपने पालतू कुत्ते को मार कर खा गया युवक, स्थानीय लोगों में डर 

दरअसल इस हुंडई पाकिस्तान के ट्विटर हैंडल में लिखा था कि चलिए याद करें कश्मीरी भाइयों के बलिदान को और उनका समर्थन करें ताकि वह आजादी के लिए संघर्ष करते रहें। इस पोस्ट में इसके साथ #HyundaiPakistan और #KashmirSolidarityDay हैशटैग भी डाला गया था।

वहीं आलोचना होने के बाद हुंडई ने सफाई भी दी। कंपनी ने भारत विरोधी ट्विट पर सफाई तो दी पर कही भी Hyundai Pakistan नाम के ट्विटर अकाउंट का जिक्र तक नहीं किया। कश्मीर विवाद को लेकर माफी भी नहीं मांगी गई।

इसे भी पढ़ें:लता मंगेशकर के नाम से इंदौर में खुलेगा संगीत अकैडमी, CM शिवराज ने किया ऐलान 

आपको बता दें कि यूजर्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पीयूष गोयल और केंद्रीय नेताओं से लगातार सवाल करने लगे। एक यूजर ने लिखा के हुंडई ने भारत में 2021 में 505000 कार बेची जबकि पाकिस्तान में सिर्फ 8000। फिर भी हुंडाई ने अपने पाकिस्तानी हैंडल के जरिए भारत को टारगेट करने की कोशिश की। इसके साथ ही यूजर ने लिखा कि या तो वह मूर्ख है या फिर उनके पास व्यवसायिक समझ की कमी है। 

प्रमुख खबरें

USCIRF Report: भारत में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति बिगड़ने का आरोप, आयोग ने उठाए सवाल

USCIRF की रिपोर्ट में भारत में धार्मिक स्वतंत्रता पर चिंता, पाबंदियों का दिया हवाला

Pilibhit में Tiger Attack से 60 वर्षीय किसान की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम की

Rajasthan Police ने Nagaur में पकड़े 6 अवैध हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार