लता मंगेशकर के नाम से इंदौर में खुलेगा संगीत अकैडमी, CM शिवराज ने किया ऐलान

Shivraj singh chouhan
सुयश भट्ट । Feb 7 2022 11:44AM

इंदौर में जन्मी स्वर कोकिला का रविवार की सुबह इलाज के दौरान निधन हो गया। वो 92 साल की थी। लता दीदी ने देश की विभिन्न भाषाओं ने 36 हजार से अधिक गाने गा चुकीं हैं। उनके निधन के बाद देशभर में शोक की लहर है।

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार सुबह स्मार्ट सिटी पार्क पहुंचे। मुख्यमंत्री ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। और लता दीदी की स्मृति में पौधारोपण किया। उनके साथ संगीत और गायन के क्षेत्र लोगों ने भी पौधे रोपे।

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में लता मंगेशकर के नाम से संगीत अकैडमी खोलने का ऐलान किया है। और इसके साथ ही इंदौर में प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। इंदौर में संगीत अकादमी, संगीत महाविद्यालय, संगीत संग्रालय और लता जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। साथ ही उनके जन्मदिन पर लता मंगेशकर के नाम से पुरस्कार भी दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:राज्यसभा ने दी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि, सम्मान में कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित 

उन्होंने कहा कि आज ऐसा लग रहा है कि मेरा बहुत कुछ चला गया है। कल से ऐसी क्षति हुई, जो कोई नहीं भर सकता। जब भी समय मिलता था लता मंगेशकर दीदी के गाने सुनता था। उनका जाना ऐसी अपूर्ण क्षति है, जो कभी नहीं जा सकती है।

इस दौरान सीएम शिवराज के साथ भोपाल से संगीत एवं गायन के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पंडित सज्जन लाल ब्रह्मभट्ट, उमाकांत गुंदेचा, कीर्ति सूद, आकृति मेहरा, धानी गुंदेचा, दिलीप महाशब्दे, साजिद खां और सलीम अल्लाहवाले भी मौजूद रहे। जिन्होंने पौधारोपण किया।

इसे भी पढ़ें:हेमा मालिनी ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया, कहा- छह फरवरी हमारे लिए काला दिन 

आपको बता दें कि इंदौर में जन्मी स्वर कोकिला का रविवार की सुबह इलाज के दौरान निधन हो गया। वो 92 साल की थी। लता दीदी ने देश की विभिन्न भाषाओं ने 36 हजार से अधिक गाने गा चुकीं हैं। उनके निधन के बाद देशभर में शोक की लहर है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़