Casper को उतारने की तैयारी में Hyundai, बढ़ेगी TATA Punch की मुश्किलें, पढ़ें पूरी डिटेल

By अंकित सिंह | Mar 04, 2023

भारतीय बाजार में छोटे एसयूवी की डिमांड बढ़ने लगी है। हाल में टाटा की ओर से एक शानदार एसयूवी कार भारतीय बाजार में पेश की गई थी। वह कार टाटा पंच थी। इस कार का भारतीय बाजार में जलवा भी देखा गया। अब माना जा रहा है कि कई अन्य कंपनियां भी अब छोटे एसयूवी को भारतीय बाजार में उतार सकती है। इसी कड़ी में हुंडई इंडिया ने भी बड़ा फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक हुंडई भारतीय बाजार में कैस्पर मॉडल को उतार सकती है। हुंडई की यह छोटी एसयूवी कार है जिस की खूब तारीफ सुनी गई है। माना जा रहा है कि कैस्पर मॉडल 6 से 8 लाख के बीच आ सकती है। हालांकि, इस को लेकर अब तक बहुत ज्यादा जानकारी नहीं आई है। 

डिजाइन के संदर्भ में में बात करे तो एआई3 को वेन्यू से मिलता-जुलता बनाया गया है। इसमें स्प्लिट हेडलैंप सेटअप है। कैस्पर 2,000 मिमी व्हीलबेस पर आधारित है और इसकी लंबाई 3,595 मिमी है, लेकिन भारत के लिए नई मिनी एसयूवी लंबाई में 3,815 मिमी और व्हीलबेस 2,450 मिमी होगी। विश्व स्तर पर, कैस्पर 1-लीटर एनए और 1-लीटर टर्बो पेट्रोल द्वारा संचालित है। वर्तमान में, बाद वाला इंजन अब भारत में उपलब्ध नहीं है, लेकिन केवल समय ही बताएगा कि हुंडई की इसे वापस लाने की कोई योजना है या नहीं।

प्रमुख खबरें

Aviation Sector में Adani-GMR की एंट्री का विरोध, IndiGo प्रमुख बोले- निष्पक्ष Competition के लिए यह खतरनाक

HCL Tech का Odisha में बड़ा दांव, ₹14,257 करोड़ के निवेश से बनेगा भारत का पहला Sovereign AI Data Center

अब तक बनाए गए 10.18 करोड़ से अधिक किसान पहचान पत्र, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी

Japanese Yen Crash: 1986 के बाद सबसे निचले स्तर पर मुद्रा, Satsuki Katayama ने दिए Currency Market में दखल के संकेत