हुंडई ने SUV वाहन श्रेणी में कदम रखते हुये नया मॉडल ‘वेन्यू’ भारतीय बाजार में उतारा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2019

नयी दिल्ली। दक्षिण कोरिया की वाहन विनिर्माता कंपनी हुंडई ने मंगलवार को सबसे ज्यादा बिकने वाले कॉम्पेक्ट एसयूवी वाहन श्रेणी में कदम रखते हुये नया मॉडल ‘वेन्यू’ भारतीय बाजार में उतारा। इसका दाम 6.5 से लेकर 11.1 लाख रुपये (दिल्ली एक्स-शोरूम) के दायरे में है। एसयूवी को तीन इंजन विकल्पों में पेश किया गया है। इनमें एक लीटर टर्बो और 1.2 लीटर पेट्रोल पावरट्रेन और इसके साथ ही 1.4 लीटर का डीजल इंजन भी शामिल है।

इसका पेट्रोल संस्करण 6.5 से लेकर 11.1 लाख रुपये के बीच उपलब्ध होगा जबकि डीजल संस्करण 7.75-10.84 लाख रुपये (एक्स- शोरूम दिल्ली) पर उपलब्ध होगा। हुंडई के इस मॉडल की बाजार में मारुति की विटारा ब्रेजा, टाटा मोटर्स की नेक्सॉन, फोर्ड की इकोस्पोर्ट और महिन्द्रा की एक्सयूवी300 के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी। इन वाहनों का दाम 6.48 से 11.99 लाख रुपये के दायरे में है।घरेलू बाजार में एसयूवी वाहनों के वर्ग में तेजी से वृद्धि हो रही है।

इसे भी पढ़ें: BMW ने एक्स-5 SUV भारतीय बाजार में उतारी, जानिए क्या है इस कार की कीमत?

हुंडई के प्रबंध निदेशक और सीईओ एस एस किम ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भारतीय बाजार हुंडई की वैश्विक वृद्धि योजना के केन्द्र में हैं और वेन्यू को बाजार में उतारने से इस बाजार के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और मजबूत होगी। कंपनी ने कहा है कि चार साल की अवधि में कंपनी ने मॉडल के विकास में 10 करोड़ डॉलर (690 करोड़ रुपये से अधिक) का निवेश किया है। हुंडई की वेन्यू विशेष तौर पर भारत को ध्यान में रखते हुये कई नये उपायों के साथ पेश की जा रही है। इसमें घबराहट की स्थिति के समय ‘पैनिक बटन’ की व्यवस्था भी शामिल है। 

प्रमुख खबरें

PM Modi ने CWG 2026 Sports Heroes को दिया प्रोत्साहन, युवाओं में बढ़ेगा खेल का जुनून

फिर शुरू होगा कैश वाला जमाना! UPI पेमेंट पर आपको नहीं देना होगा चार्ज, लेकिन क्या मर्चेंट ट्रांजैक्शन का असर ग्राहकों पर पड़ सकता है?

Sarfaraz Khan की लंबे इंतज़ार के बाद Team India में एंट्री, Sri Lanka Test में दिखेंगे

Vidya Vahini Yojana से छात्राएं होंगी आत्मनिर्भर, CM Rekha Gupta ने बांटी Cycle, आसान हुई School की राह