जापान से भागने का इंतजाम खुद किया, परिवार का कोई हाथ नहीं: कार्लोस घोसन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2020

पेरिस। रीनॉल्ट और निसान कंपनी के पूर्व अध्यक्ष कार्लोस घोसन ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने जापान से लेबनान जाने के लिए खुद ही उड़ान का इंतजाम किया। उन्होंने कहा कि इसमें उनके परिवार का कोई हाथ नहीं है।

जापान में घोसन पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों में मुकदमा चल रहा है। घोसन ने एएफपी को प्राप्त एक संक्षिप्त बयान में कहा, ‘‘मीडिया में खबरें आ रही हैं कि मुझे जापान से बाहर निकालने में मेरी पत्नी और अन्य परिजनों का हाथ है। यह गलत है। मैंने अकेले ही बाहर निकलने का प्रबंध किया।’’

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें