प्रदर्शनकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं सनथ जयसूर्या, बोले- मैं विरोध का हिस्सा हूं

By अनुराग गुप्ता | Jul 09, 2022

कोलंबो। श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग करते हुए शनिवार को आधिकारिक आवास में घुस गए। जिसके बाद राष्ट्रपति आधिकारिक आवास छोड़कर भाग गए। इसी बीच प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई है। आपको बता दें कि पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए और उन्होंने इसकी खुद जानकारी दी।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने कहा कि मैं विरोध का हिस्सा हूं और लोगों की मांग के साथ खड़ा हूं… यह विरोध तीन महीने से अधिक समय से चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका में हिंसक भीड़ का राष्ट्रपति भवन पर कब्जा, गोटबाया राजपक्षे भागे 

आपको बता दें कि गोटबाया राजपक्षे पर मार्च से ही इस्तीफा देने का दबाव बढ़ रहा है। वह अप्रैल में प्रदर्शनकारियों के उनके कार्यालय के प्रवेश द्वार पर कब्जा करने के बाद से ही राष्ट्रपति आवास को अपने आवास तथा कार्यालय के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। राष्ट्रपति गोटबाया ने कोलंबो में प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही परिसर खाली कर दिया था।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें