मैं भयभीत हूं, कोई नहीं जानता मोदी क्या करेंगे: शरद पवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2019

मुम्बई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को कहा कि वह इस बात को लेकर ‘‘बहुत डरे हुए’’ हैं कि पता नहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगे क्या कर दें। गौरतलब है कि एक बार मोदी ने पवार को राजनीति में अपना गुरू बताया था।  पवार ने बारामती लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मोदी कहते हैं कि वह मेरी अंगुली पकड़कर राजनीति में आए। लेकिन अब मैं बहुत डरा हुआ हूं, क्योंकि यह आदमी क्या करेगा, कोई नहीं जानता।’’

इसे भी पढ़ें: साहित्‍यकारों ने लोकसभा चुनाव में दिया नरेन्‍द्र मोदी को अपना समर्थन

उन्होंने कहा कि भाजपा पूछ रही है कि संप्रग सरकार ने क्या किया था लेकिन वह यह बताने में विफल रही है कि उसने सत्ता में रहने के दौरान दस साल में क्या किया। पवार ने कहा, ‘‘मोदी ने महाराष्ट्र में सात (चुनाव) रैलियां की और इन सभी रैलियों में मुद्दा शरद पवार था।’’

प्रमुख खबरें

Robert Pattinson की Primetime को मिला A सर्टिफिकेट, नग्नता के सीन कटे, अभद्र शब्द म्यूट

ना भारत से दूरी, ना चीन से यारी: UN के मंच पर बालेन शाह ने कैसे साधी दो दिग्गजों के बीच कूटनीतिक डोर?

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया