हैदराबाद एनकाउंटर पर बोले ओवैसी, इंस्टेंट कॉफी ठीक लेकिन इंस्टेंट जस्टिस गलत

By अनुराग गुप्ता | Dec 06, 2019

नयी दिल्ली। हैदराबाद प्रकरण के बाद पुलिस द्वारा 4 आरोपियों का एनकाउंटर किए जाने को लेकर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का बयान भी सामने आ गया है। ओवैसी ने कहा कि मैं इस एनकाउंटर के खिलाफ हूं। इस मामले की मेरे पास विस्तार से जानकारी नहीं है।

मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान ओवैसी ने कहा कि मैं यह जानना चाहता हूं कि आखिर पुलिस को यह कदम क्यों उठाना पड़ा ? एनकाउंटर की न्यायिक जांच होगी। तुरंत सजा की मांग कर रहे लोगों के सवाल के जवाब में ओवैसी ने कहा कि इंस्टेंट कॉफी बनती है, इंस्टेंट न्याय नहीं मिलता।

इसे भी पढ़ें: हैदराबाद मुठभेड़ पर NHRC ने संज्ञान लिया, जांच के आदेश

आपको बता दें कि हैदराबाद पुलिस चारों आरोपियों को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए ले गई थी। उसी दौरान आरोपियों ने भागने का प्रयास किया और पुलिसवालों के हथियार छुड़ाकर फायरिंग भी कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने गोलीबारी करते हुए चारों आरोपियों को मार गिराया। 

प्रमुख खबरें

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा