भरोसा है कि रिलीज होने पर असरदार साबित होगी फिल्म ‘कागज’ : सतीश कौशिक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2020

मुंबई। अभिनेता-फिल्मकार सतीश कौशिक इस बात से खुश हैं कि उनके निर्देशन में बन रही फिल्म ‘‘कागज” लॉकडाउन की घोषणा होने से पहले ही पूरी हो गई थी। उन्होंने कहा कि पंकज त्रिपाठी अभिनीत यह फिल्म जब कभी भी रिलीज होगी, कामयाब साबित होगी। ‘‘कागज” आजमगढ़ के भारत लाल उर्फ लाल बिहारी के जीवन पर आधारित है जिन्होंने खुद को जिंदा साबित करने के लिए 18 वर्ष तक कानूनी लड़ाई लड़ी।

फिल्म को अभिनेता सलमान खान प्रस्तुत करेंगे। कौशिक ने केहा कि वह सलमान के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने फिल्म में “भरोसा’’ किया और प्रस्तुतकर्ता के तौर पर फिल्म में शामिल हुए। इस फिल्म के साथ कौशिक छह साल बाद निर्देशन की बागडोर संभाल रहे हैं। उन्होंने पीटीआई-को साक्षात्कार में बताया, “सलमान को यह कहानी तब सुनाई थी जब मैं ‘भारत’ के लिए उनके साथ माल्टा में शूटिंग कर रहा था और उनको यह कहानी काफी पसंद आई थी।

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन ने बर्बाद किया शहनाज गिल का करियर, घर पर बर्तन धो-धोकर हालत खराब

‘कागज’ को हमारी फिल्म ‘तेरे नाम’ की तरह ही याद किया जाएगा।” कौशिक ने कहा कि टीम इस फिल्म को मई के दूसरे हफ्ते में रिलीज करना चाहती थी लेकिन कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते सब कुछ रुक गया। उन्होंने कहा, ‘‘अब ‘कंटेंट ही सबकुछ है’ के समय में, मेरे हाथ में शानदार विषय है जो पंकज त्रिपाठी जैसे महान अभिनेता और सलमान जैसे कमाल के प्रस्तुतकर्ता के साथ तैयार है।” उन्होंने कहा, “मुझे भरोसा है कि जिस भी तरीके से जब भी हम फिल्म को रिलीज कर पाएंगे, ‘कागज’ अपना असर छोड़ेगी और विजेता साबित होगी।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा