लॉकडाउन ने बर्बाद किया शहनाज गिल का करियर, घर पर बर्तन धो-धोकर हालत खराब

ff
रेनू तिवारी । May 9 2020 4:04PM

बिग बॉस 13 के घर से बाहर निकलने के बाद शहनाज गिल को कलर्स ने नया शो ऑफर किया था जिसे शहनाज गिल ने स्वीकार भी कर लिया था। शहनाज और पारस छाबड़ा को नये शो में अपने लिए दुल्हा-दुल्हन को खोजना था। यह एक मनोरंजक शो था।

बिग बॉस 13 के घर से बाहर निकलने के बाद कन्टेस्टेंट के सपने थे कि वह अब जमकर काम करेंगे पैसा कमाएंगे, फैम पाएंगे लेकिन लॉकडाउन के कारण सभी के सपने धरे के धरे रह गये। बिग बॉस 13 का टाइटल जीतने वाली पंजाब की कटरीना कैफ यानी की शहनाज गिल का भी यही हाल है। बिग बॉस के घर से बाहर स्टार बनकर निकली शहनाज गिल की आंखों में सपनों का भंडार था। शहनाज गिल की अब पंजाब में ही नहीं पूरे भारत में लोकप्रियता बढ़ गयी थी। बिग बॉस 13 के घर से बाहर निकलने के बाद शहनाज गिल को कलर्स ने नया शो ऑफर किया था जिसे शहनाज गिल ने स्वीकार भी कर लिया था। शहनाज और पारस छाबड़ा को नये शो में अपने लिए दुल्हा-दुल्हन को खोजना था। यह एक मनोरंजक शो था। 

इसे भी पढ़ें: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म घूमकेतु ZEE5 पर इस दिन होगी रिलीज, सामने आया फर्स्ट लुक

इसके अलावा शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ एक म्युजिक वीडियो भी किया। गाने का नाम था भुला दूंगा, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। अब जल्द ही शहनाज गिल पंजाबी सिंगर, एक्टर जस्सी गिल के साथ एक नया म्युजिक वीडियो लेकर आ रही हैं। शहनाज गिल के सपने केवल म्युजिक वीडियो के नहीं थे वह बहुत कुछ करना चाह रही थी।

इसे भी पढ़ें: सुपरस्टार काजोल की एक भी फिल्म नहीं देखते उनके दोनों बच्चे , आखिर क्या है वजह?

सोशल मीडियो की कॉमेडी क्वीन शहनाज ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शहनाज गिल ने लॉकडाउन के कैसे बनने से पहले उनके करियर पर ब्रेक लगा दिया है। शहनाज कहां सुपरस्टार बनने के सपने देख रही थी लेकिन लॉकडाउन ने उन्हें बर्तन धोने पर मजबूर कर दिया हैं। आप भी देखें शहनान गिल का ये फनी वीडियो-

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़