छोटे भाई सलमान के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं : अभिनेता संजय दत्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2025

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने शनिवार को कहा कि वह अभिनेता एवं अपने मित्र सलमान खान के साथ एक बार फिर किसी फिल्म में काम करने को लेकर उत्साहित हैं।

दत्त ने अपनी आगामी फिल्म ‘‘भूतनी’’ के ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर प्रेस वार्ता में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम (सलमान और मैं) साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले हमने ‘साजन’ और ‘चल मेरे भाई’ में काम किया था। यह एक एक्शन फिल्म है और मैं बहुत उत्साहित हूं कि मैं 25 साल बाद अपने छोटे भाई के साथ काम करूंगा।’’

इस सप्ताह की शुरुआत में, सलमान ने दत्त के साथ एक नयी फिल्म किए जाने की खबर साझा की थी। सलमान ने कहा था, ‘‘मैं ‘सिकंदर’ के बाद एक और बड़ी एक्शन फिल्म कर रहा हूं। मैं फिल्म जगत के अपने बड़े भाई संजय दत्त के साथ नजर आऊंगा।’’ दत्त ने सलमान को उनकी आगामी फिल्म ‘‘सिकंदर’’ के लिए शुभकामनाएं भी दीं, जो रविवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रमुख खबरें

Bihar में Ganga नदी पर बने छह लेन पुल का नाम होगा Nitish Setu, Samrat Choudhary ने किया एलान

Kota के JK Lon Hospital में ईसीजी तकनीशियन ने की खुदकुशी, अधिकारियों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

मतदाता सूची शुद्धीकरण के लिए Yogi Adityanath का निर्देश, 19 नवंबर से BJP शुरू करेगी अभियान

PNB से 63.51 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, CBI ने दर्ज की FIR