Mumbai Blast Threat | 'बहुत जल्द मुंबई में धमाका करने वाला हूं', पुलिस को सोशल मीडिया पर मिली धमकी, आरोपी हिरासत में

By रेनू तिवारी | May 23, 2023

महाराष्ट्र : 1993 में हुए मुंबई धमाकों की आंच आज तक कम नहीं हुई हैं। लगातार सीरियल ब्लास्ट में पूरी मुंबई दहल गयी थी। आतंकियों के हौसले बुलंद थे वह पूरी दुनिया में जेहाद फैला रहे थे। ब्लास्ट के बाद भारतीय खुफियां एजेंसियों ने पूरे मामले की संगीनता से जांच की। अब एक बार फिर से मुंबई को दहलाने की धमकी दी गयी। ये धमकी सीधे तौर पर पुलिस को संदेश भेजकर दी गयी। 

 

इसे भी पढ़ें: West Bengal मंत्रिमंडल ने ईसीएल को कोयला खदानों के लिए 30 एकड़ जमीन की मंजूरी दी

 

देश की वित्तीय राजधानी को विस्फोट करने के लिए कथित रूप से ट्विटर पर धमकी भरा संदेश भेजने के आरोप में मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस ने कहा कि सोमवार (22 मई) को सुबह करीब 11 बजे एक धमकी मिली, जब एक व्यक्ति ने ट्विटर पर एक धमकी भरा संदेश पोस्ट किया, "मैं बहुत जल्द मुंबई में विस्फोट करने वाला हूं।"


 मुंबई पुलिस ने कहा कि पुलिस ने संबंधित खाते की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।  एएनआई के मुताबिक, पुलिस ने शख्स की पहचान कर ली है और उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। फिलहाल मामले में जांच चल रही है। मुंबई पुलिस को 22 मई को सुबह 11 बजे के आसपास एक धमकी मिली। एक  व्यक्ति ने ट्विटर पर एक धमकी भरा संदेश पोस्ट किया।

प्रमुख खबरें

बांके बिहारी में भारी भीड़, प्रशासन की एडवाइजरी: नववर्ष पर दर्शन टालें श्रद्धालु

West Bengal में अनमैप्ड वोटर्स की SIR सुनवाई रोकी गई, अब क्या करने वाला है चुनाव आयोग?

पंजाब विधानसभा में वीबी-जी राम जी’ कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाना संविधान के विरुद्ध: शिवराज सिंह चौहान

तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK में क्या लफड़ा हो गया? UP का जिक्र, कर्ज की फिक्र ने बढ़ाया सियासी पारा