श्रीलंका में हुए ब्लास्ट पर बोलीं सुषमा स्वराज, हम हालात पर करीब से बनाए हुए हैं नजर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2019

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को कहा कि भारत श्रीलंका में लगातार हुए छह विस्फोटों के बाद हालात पर करीब से नजर बनाए हुए है। स्वराज ने ट्वीट किया कि मैं कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त के साथ लगातार सम्पर्क में हूं। हम स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका में चर्च समेत कई जगह धमाके, अब तक 52 की मौत, 300 से अधिक जख्मी

कोलंबो में श्रीलंकाई अधिकारियों ने बताया कि रविवार को तीन गिरजाघरों और तीन होटलों में हुए विस्फोटों में करीब 300 लोग घायल हो गए हैं। वहीं स्थानीय समाचार पत्र ‘संडे टाइम्स’ की खबर के अनुसार अभी तक 49 लोगों की मौत हो चुकी है। विस्फोट गिरजाघरों में ईस्टर की प्रार्थनासभा के दौरान सुबह करीब पौने नौ बजे हुआ। 

प्रमुख खबरें

संवाद से समाधान के संकल्प के साथ राज्य स्तरीय NSS सम्मेलन का भव्य शुभारंभ

निष्पक्ष चुनाव की तैयारी! Assam में 5 नए SSP तैनात, रिटायर्ड IAS को मिली विशेष पर्यवेक्षक की कमान

West Asia संकट के बीच LPG पर खतरा? सरकार का नया PNG Plan, ग्राहकों को मिलेगा बड़ा फायदा

Rishikesh में International Yoga Festival का आगाज, CM Dhami बोले- युवा योग को जीवन का हिस्सा बनाएं