मैं भविष्यवक्ता नहीं, लेकिन वर्ष 2028 से पहले कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनूंगा : कुमारस्वामी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2024

केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने शनिवार को यह कहते हुये दावा किया कि वह कोई भविष्यवक्ता नहीं हैं लेकिन 2028 से पहले वह एक बार फिर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे।

कुमारस्वामी ने कांग्रेस पार्टी के भीतर असंतोष के कारण प्रदेश सरकार के गिरने की भी भविष्यवाणी की। इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, यह निश्चित है कि यह सरकार 2028 तक नहीं चलेगी। मुझे विश्वास है, कि लोग मुझे एक और मौका देंगे और मैं फिर से मुख्यमंत्री बनूंगा।

उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री बनने का अवसर 2028 से पहले आएगा। मैं कोई भविष्यवक्ता नहीं हूं, लेकिन मैं यह कह रहा हूं। जद (एस) में दूसरे नंबर के नेता ने कहा, अगर लोग चाहेंगे तो मैं मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनूंगा? यहां तक ​​कि अब भी मैं लोगों से मुख्यमंत्री के तौर पर मुझे पांच साल का कार्यकाल देने की अपील कर रहा हूं।

प्रमुख खबरें

London High Court पहुंचा हिंदू बच्चे को माथे पर तिलक लगाने से रोकने का मामला

Ayodhya Deepotsav में विदेशी मंडलियों ने पेश की रामलीला, 151 साल पुरानी साहबगंज परंपरा को मिला मंच

LK Advani के 100वें वर्ष में प्रवेश पर PM Modi ने घर पहुंचकर दी जन्मदिन की बधाई

UP STF ने Lucknow में कारोबारियों से लूटपाट करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को दबोचा