आखिर केजरीवाल ने खुद को क्यों बताया प्यारा आतंकवादी ? बोले- AAP से डरकर एकजुट हुए सारे नेता, देखें वीडियो

By अनुराग गुप्ता | Feb 18, 2022

नयी दिल्ली। पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ कांग्रेस से लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तक सभी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी से डरकर सभी नेता एकजुट हो गए हैं। 

उन्होंने कहा कि शायद मैं दुनिया का सबसे प्यारा आतंकवादी होऊंगा जो स्कूल बनवाता है, बुजुर्गो को तीर्थयात्रा करवाता है। आज तक कोई ऐसा आतंकवादी पैदा नहीं हुआ है जो सड़के बनवाता है। बिजली फ्री देता है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सबसे पहले मुझ पर आरोप लगाया था और अगले दिन प्रधानमंत्री मोदी ने वही भाषा इस्तेमाल की। मैंने यह सोचा नहीं था कि प्रधानमंत्री जी भी राहुल गांधी की नकल करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि अबकी बार एक अच्छी पार्टी आई है आम आदमी पार्टी, इससे डरके सारे भ्रष्टाचारी इकट्ठा हो गए हैं। कांग्रेस, भाजपा, अकाली सब पिछले कुछ दिनों से मिलकर आम आदमी पार्टी को हराने में लग गए। सब एक ही भाषा बोल रहे हैं, हमें गालियां दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Newsroom। EC ने कुमार विश्वास के वीडियो पर लगाई रोक को बाद में हटाया, CM चन्नी ने PM मोदी से की जांच की मांग

उन्होंने कहा कि कहते हैं पंजाब पर 3 लाख करोड़ का कर्ज़ा है इन्होंने कुछ काम नहीं किया तो ये पैसा कहां गया? स्कूल नहीं बनाया, अस्पताल नहीं बनाए, कॉलेज नहीं बनाए, काम नहीं किया। केजरीवाल ने कहा कि मैं मीडिया के साथियों को बधाई देता हूं कि उन्होंने बड़ी मेहनत करके निष्पक्ष तरीके से सभी पार्टियों के चुनाव प्रचार को कवर किया है। उन्होंने कहा कि

प्रमुख खबरें

Manipur के Kangpokpi में 6 ग्रामीणों की हिरासत पर हिंसक विरोध, बाद में हुए रिहा

Iran में युद्ध और दमन ने आम जनता का जीना दूभर किया, Nobel Laureate Narges Mohammadi का बयान

OpenAI और Google समेत दिग्गज टेक कंपनियों पर AI विकास की गति धीमी करने का मुकदमा

Caribbean Sea में संदिग्ध ड्रग बोट पर US Military का हमला, 4 लोगों की मौत