भगदड़ की घटना से दुखी हूं, क्रिकेट स्टेडियम से मेरा कोई लेना-देना नहीं: सिद्धरमैया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2025

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने रविवार को कहा कि चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ की घटना नहीं होनी चाहिए थी और उनका क्रिकेट स्टेडियम से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना से बेहद पीड़ा हुई है।

इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई थी और 56 घायल हो गए थे। विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी, नहीं होनी चाहिए थी। जब से मैं मुख्यमंत्री बना हूं, तब से ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी। प्रारंभिक तौर पर यह अधिकारियों की लापरवाही का मामला प्रतीत होता है, इसलिए हमने कार्रवाई की है। इस घटना का सभी को दुख है, मुझे भी।’’

सिद्धरमैया ने बताया कि उन्होंने विधानसौध के सामने आरसीबी टीम के सम्मान समारोह में हिस्सा लिया था और यह आमंत्रण उन्हें कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सचिव और कोषाध्यक्ष की ओर से मिला था।

प्रमुख खबरें

Mumbai बम धमाका: विशेष कोर्ट ने आरोपी जैनुल शेख को जमानत दी, 15 साल से जेल में था बंद

Noida Police ने फर्जी GST अफसर बनकर 29 लाख रुपये वसूलने वाले 5 लोगों को पकड़ा

West Bengal STF ने 2 संदिग्धों को पकड़ा, पाकिस्तानी नागरिक राणा रऊफ 14 दिन की रिमांड पर

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर