पाकिस्तान के इतिहास में सबसे कठोर कारावास की सजा काट रहा हूं : इमरान खान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2025

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह देश के इतिहास में “सबसे कठोर कारावास की सजा” काट रहे हैं। कई मामलों में दोषी करार दिए जा चुके इमरान (72) अगस्त 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं।

उन्होंने आरोप लगाया, “उत्पीड़न और तानाशाही का स्तर इतना ज्यादा है कि मेरे पास नहाने के लिए जो पानी है, वह भी गंदा और दूषित है, जो किसी भी इंसान के लिए इस्तेमाल के लायक नहीं है।”

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के संस्थापक इमरान ने दावा किया कि उनके परिवार की ओर से भेजी गई किताबें महीनों से रोककर रखी गई हैं और टेलीविजन तथा अखबार तक उनकी पहुंच भी समाप्त कर दी गई है।

उन्होंने कहा, “मैं वही पुरानी किताबें बार-बार पढ़कर अपना समय काट रहा था, लेकिन अब उन तक पहुंच भी बाधित कर दी गई है।” इमरान ने दावा किया कि पाकिस्तान के इतिहास में किसी भी नेता को इस तरह के व्यवहार का सामना नहीं करना पड़ा, जैसा कि वह वर्तमान में अनुभव कर रहे हैं।

उन्होंने अपने साथ किए जा रहे कथित व्यवहार की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से की, जिन्हें भ्रष्टाचार के कई मामलों में संलिप्त होने के बावजूद कारावास के दौरान “हर संभव सुविधा प्रदान की गई थी।” इमरान ने कहा कि उनकी पत्नी बुशरा बीबी, जो “निर्दोष” हैं और राजनीति का हिस्सा नहीं हैं, उन्हें भी जेल में “अमानवीय परिस्थितियों” का सामना करना पड़ रहा है।

इमरान ने आरोप लगाया कि उनके सभी बुनियादी मानवाधिकारों का हनन किया गया है और यहां तक कि उन्हें कानून एवं जेल नियमावली के तहत सामान्य कैदियों को मिलने वाली न्यूनतम सुविधाएं भी नहीं दी जा रही हैं।

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda