I am sorry...पिछली गलतियों को भूलना होगा, मणिपुर हिंसा पर सीएम बीरेन सिंह ने मांगी माफी

By अभिनय आकाश | Dec 31, 2024

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मई 2023 से हो रही जातीय हिंसा के लिए मंगलवार को राज्य के लोगों से माफी मांगी और सभी वर्गों से अतीत को माफ करने और भूलने की अपील की। इम्फाल में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, हिंसा से निपटने को लेकर विपक्ष के निशाने पर आए सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि मणिपुर में शांति बहाल की जा रही है। ये पूरा साल बहुत दुर्भाग्यपूर्ण रहा. मैं राज्य के लोगों से माफी मांगना चाहता हूं कि पिछले 3 मई से आज जो कुछ भी हो रहा है, उसके लिए बहुत से लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है। कई लोगों ने अपना घर छोड़ दिया। मैं माफी माँगता हूँ। लेकिन अब, मुझे उम्मीद है, पिछले तीन से चार महीनों में शांति की दिशा में प्रगति देखने के बाद, 2025 में राज्य में सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: 1,000 नए रंगरूटों को दिया जाएगा विशेष कमांडो प्रशिक्षण, सीएम बीरेन सिंह ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2,058 विस्थापित परिवारों को इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, कांगपोकपी और चुराचांदपुर में उनके मूल घरों में फिर से बसाया गया है। राष्ट्रीय राजमार्गों पर हिंसा को रोकने के लिए, सरकार ने क्रमशः NH-2 (इम्फाल-दीमापुर) और NH-37 (इम्फाल-सिल्चर वाया जिरीबाम) पर सुरक्षा कर्मियों की 17 और 18 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की हैं।

प्रमुख खबरें

द्वारका में 152 करोड़ रुपये से बनेगा राज्य अतिथि गृह Delhi Sadan

अंकिता हत्याकांड में CBI जांच से सच सामने आएगा, CM Dhami का बड़ा बयान

Semicon 2.0 से देश में तैयार होंगी 200 Chip Design कंपनियां, Ashwini Vaishnaw ने दी जानकारी

MP के पेट्रोल पंपों पर 2000 रुपये से अधिक का UPI भुगतान रोकने की तैयारी, CAIT ने जताई चिंता