'मैं माफी मांगता हूं, अपने शब्द वापस लेता हूं: जनसंख्या नियंत्रण टिप्पणी पर मचे बवाल के बाद Nitish Kumar का बयान

By रेनू तिवारी | Nov 08, 2023

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण में महिलाओं की शिक्षा की भूमिका पर अपनी विचित्र टिप्पणी के बाद बुधवार को माफी मांगी। कल राज्य विधानसभा में महिला शिक्षा के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया जिसे विपक्ष ने "अश्लील" और अपमानजनक बताया।मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी यह बताते हुए की कि बिहार की प्रजनन दर 4.2 से घटकर 2.9 प्रतिशत क्यों हो गई है। नीतीश कुमार ने कहा, ‘‘पति के कृत्यों के कारण अधिक बच्चे जन्म लेते हैं। हालांकि, एक शिक्षित महिला जानती है कि उसे कैसे रोकना है... यही कारण है कि जन्म लेने के मामलों में कमी आ रही है।’’ 

 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनसंख्या नियंत्रण के लिए महिलाओं की शिक्षा के महत्व पर टिप्पणी को लेकर मंगलवार को विवाद उत्पन्न हो गया और राज्य की विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन पर निशाना साधा। जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए महिलाओं के बीच शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए, कुमार ने सदन में इसका विवरण दिया कि कैसे एक शिक्षित महिला अपने पति को संभोग के दौरान रोक सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘पति के कृत्यों के कारण अधिक बच्चे पैदा होते हैं। हालांकि शिक्षा हासिल करने के बाद एक महिला जानती है कि उसे कैसे रोकना है... यही कारण है कि (जन्म की) संख्या में कमी आ रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप, पत्रकार भी इसे अच्छी तरह समझते हैं। पहले यह (प्रजनन दर) 4.3 थी, लेकिन अब यह घटकर 2.9 हो गई है। और, जल्द ही हम 2 तक पहुंच जाएंगे।’’ 

 

इसे भी पढ़ें: 'शादी के बाद पुरुष रोज रात करते हैं न...', जब Population Control पर बोलते-बोलते खुद को कंट्रोल नहीं कर पाए CM नीतीश


महिलाओं ने की नीतीश के बयान की निंदा

बिहार में विपक्षी दल भाजपा ने नीतीश कुमार पर प्रजनन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बोलकर राज्य की महिलाओं को ‘‘शर्मिंदा’’ करने का आरोप लगाया। भाजपा विधायक गायत्री देवी और स्वीटी हेम्ब्रम ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री पर उम्र हावी हो गई है और ऐसा लगता है कि उन्होंने मर्यादा खो दी है।’’ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य सम्राट चौधरी ने कहा, ‘‘नीतीश कुमार ने बिहार की 6.5 करोड़ महिलाओं को शर्मसार किया है। मैं उनसे हाथ जोड़कर अनुरोध करता हूं कि कोई भी बात बोलने से पहले उन्हें इसका ध्यान रखना चाहिए कि वे क्या बोल रहे हैं।’’ उन्होंने दावा किया, यह पहली बार नहीं है जब सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री का व्यवहार अविवेकपूर्ण रहा है। मुझे लगता है कि बिहार में मां-बहनें अब नीतीश कुमार की सभा में जाने से कतराएंगीं।’’

 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Newsroom | नीतिश कुमार के सेक्स एजुकेशन वाले ज्ञान पर बवाल, रोने लगी महिला विधायक, BJP ने कहा- उनके दिमाग में चलती है बी ग्रेड फिल्में


तेजस्वी यादव ने किया नीतीश का बचाव

हालांकि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री कुमार का बचाव करते हुए कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने जो भी कहा है, उसे सही परिप्रेक्ष्य में देखा जाना चाहिए। इसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं था। ये बातें स्कूलों में बच्चों को यौन शिक्षा के हिस्से के रूप में बतायी जाती हैं।’’ कांग्रेस विधायक नीतू देवी ने भी कहा कि मुख्यमंत्री ने बुरे इरादे से नहीं बोला। उन्होंने कहा, ‘‘वह (कुमार) एक साधारण बात कहने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन भाजपा इसको लेकर शरारत कर रही है।

प्रमुख खबरें

Ambala । धूप से बचने के लिए मंदिर की बालकनी के नीचे खड़ी लड़कियों पर की छत,दो की मौत, एक घायल

Arjun Kapoor YRF talent | वाईआरएफ टैलेंट मैनेजमेंट के साथ अर्जुन कपूर का 12 साल का सहयोग खत्म हुआ

Ganga Saptami 2024: कब मनाई जाएगी गंगा सप्तमी, जानें शुभ मुहूर्त और इसका महत्व

शतरंज: भारत के 85वें ग्रैंडमास्टर बने श्याम निखिल