Ambala । धूप से बचने के लिए मंदिर की बालकनी के नीचे खड़ी लड़कियों पर की छत,दो की मौत, एक घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2024

अंबाला। हरियाणा के अंबाला में स्थित नन्योला गांव में सोमवार को एक मंदिर की बालकनी का एक हिस्सा गिर जाने से दो लड़कियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक लड़कियों की पहचान 19 वर्षीय मनीषा देवी और 18 वर्षीय परमिंदर कौर के रूप में हुई है। वे पंजाब के तसलपुर गांव की निवासी थीं। पुलिस के अनुसार, यहां देवी के मंदिर परिसर में करीब दो माह पूर्व पहली मंजिल पर बनी बालकनी का लेंटर डाला गया था और मंदिर के पास में ही एक संस्थान है, जहां कई लड़कियां विभिन्न कोर्स की पढ़ाई करती हैं। 

इसे भी पढ़ें: Supreme Court में याचिका दायर कर EVM-VVPAT से जुड़े उसके फैसले की समीक्षा का अनुरोध

पुलिस ने बताया कि चिकित्सकों को संदेह है कि सिर में चोट लगने के कारण दोनों लड़कियों की मौत हुई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल पाएगा। पुलिस ने बताया कि घायल छात्रा सिमरन को अंबाला शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने बताया कि इस घटना की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

PM Modi के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर Vadnagar और Varanasi के बीच दो बाइक रैलियां

Lahore में Imran Khan की बहन Aleema Khan हिरासत में, 30 दिन की कैद का आदेश

नेताजी पर टिप्पणी को लेकर Ranchi में BJP सांसद Nagendranath Roy के खिलाफ प्रदर्शन

Gandhi Sagar अभयारण्य में छोड़ी गई बोत्सवाना से आई मादा चीता CCB-2, MP में संख्या 56 पार