मैं बाकी विचारधाराओं के साथ कोई ना कोई समझौता कर सकता हूं पर RSS और BJP के साथ कभी नहीं: राहुल गांधी

By अंकित सिंह | Sep 15, 2021

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज दिल्ली में एक बार फिर से भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मैं बाकी विचारधारों के साथ कोई न कोई समझौता कर सकता हूं, मगर मैं आरएसएस और बीजेपी की विचारधारा के साथ कभी समझौता नहीं कर सकता। राहुल गांधी कहा कि वो(भाजपा) अपने आप को हिन्दू पार्टी कहते हैं और पूरे देश में लक्ष्मी और दुर्गा पर आक्रमण करते हैं। जहां ये जाते हैं, कहीं लक्ष्मी को मारते हैं, कहीं दुर्गा को मारते हैं। ​ये हिन्दू धर्म का प्रयोग करते हैं, ये धर्म की दलाली करते हैं। मगर ये हिन्दू नहीं हैं।  इस अवसर पर वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के नए प्रतीक चिन्ह और नए झंडे का भी अनावरण किया। इससे पहले अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने ट्वीट कर राहुल गांधी और महिला कांग्रेस का नया लोगो पोस्ट किया था। 

प्रमुख खबरें

8 साल, कई हार, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार... Asian Games 2026 में Vidarsa ने भारत के लिए जीता सिल्वर

Congress का Election Commission पर हमला, SIR प्रक्रिया को बताया मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश

भारत में Samsung के AI Home Appliances 3 साल में 9 गुना बढ़े, 7.32 लाख हुआ आंकड़ा

आकाश के बाद अब दीपिका भी बाहर, Mayawati ने अब ईशान आनंद को दिया मौका