अलग शाट खेल सकता हूं इसलिए अधिक जोखिम उठाता हूं: केदार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2019

हैदराबाद। केदार जाधव का मानना है कि अलग तरह के शाट खेलने की क्षमता के कारण वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए अधिक जोखिम उठा पाए और दूसरे छोर पर महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी से विरोधी टीम पर दबाव बना रहा। जाधव ने 87 गेंद में नाबाद 81 रन की पारी खेली जिससे भारत ने आस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया। धोनी ने नाबाद 59 रन बनाए। जाधव ने अर्धशतक पूरा करने के बाद तेजी से रन जुटाए जबकि धोनी को पैर की मांसपेशियों में जकड़न से जूझते देखा गया। यह पूछने पर कि क्या धोनी को असहज देखकर उन्होंने अधिक आक्रामक शाट खेलने का फैसला किया, जाधव ने कहा, ‘‘ऐसा नहीं है। हमारे में से एक को जोखिम उठाना ही था। मैं अपने पूरे करियर के दौरान चौथे नंबर पर खेला हूं इसलिए मैं सभी तरह के शाट खेलने को तैयार रहता हूं।’’ 

इसे भी पढ़ें: केएल राहुल की शानदार फॉर्म ने रवि शास्त्री की बात पर मुहर लगा दी है

उसके अंदर प्रत्येक खिलाड़ी से सर्वश्रेष्ठ हासिल करने की क्षमता है और सभी को उसकी यही चीज पसंद है।’’  जाधव ने कहा, ‘‘धोनी और विराट कोहली ने अपने करियर में जो हासिल किया उसके लिए उन्हें पूरा श्रेय जाता है। अगर मैं उसका 10 या 15 प्रतिशत भी हासिल कर पाया तो यह शानदार होगा।’’ जाधव की आफ ब्रेक कोहली के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है लेकिन उनका अब भी मानना है कि वह नियमित रूप से 10 ओवर फेंकने के लिए मानसिक या शारीरिक रूप से तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अब तक मैच में 10 ओवर गेंदबाजी करने के बारे में नहीं सोचा। अगर स्थिति की मांग होगी और टीम की जरूरत होगी तो निश्चित तौर पर मैं ऐसा कर सकता हूं। लेकिन लगातार ऐसा करने के लिए मानसिक और शारीरिक सामंजस्य भी जरूरी होता है।’’

प्रमुख खबरें

आधार में मोबाइल नंबर से लेकर पता तक घर बैठे बदलें: 2026 की पूरी प्रक्रिया, शुल्क और जरूरी दस्तावेज

CEC Gyanesh Kumar को हटाने की मांग पर Guwahati में Congress नेता Gaurav Gogoi हिरासत में

CEC विवाद: दिल्ली से लेकर गुवाहाटी तक कांग्रेस का प्रदर्शन, पटना-चंडीगढ़ में वाटर कैनन से बौछार, हिरासत में कई नेता

RBI के संभावित दखल से Forex Market में लौटी मजबूती, 19 पैसे चढ़ा Rupee