आंध्र प्रदेश में Royal Enfield लगाएगी नया प्लांट, 5000 जॉब्स के साथ युवाओं को मिलेगा बड़ा मौका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2026

आइशर मोटर्स के स्वामित्व वाली मोटरसाइकिल विनिर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड तिरुपति जिले के सत्यवेदु में एक विनिर्माण इकाई और ‘वेंडर पार्क’ स्थापित करने के लिए 2,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह कंपनी का तमिलनाडु के बाहर पहला बड़ा विस्तार है। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की अध्यक्षता वाले राज्य निवेश संवर्द्धन बोर्ड (एसआईपीबी) द्वारा अनुमोदित इस परियोजना से आंध्र प्रदेश के वाहन विनिर्माण परिवेश को मजबूती मिलने और लगभग 5,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

विनिर्माण इकाई के अलावा, इस परियोजना में एक प्रतिबद्ध वेंडर पार्क भी शामिल होगा, जिसका उद्देश्य कंपनी के आपूर्तिकर्ता तंत्र को आंध्र प्रदेश में लाना और वाहन विनिर्माण संकुल के विकास को गति देना है। परियोजना का पहला चरण 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य है, जबकि दूसरा चरण 2032 तक पूरा होने की उम्मीद है। इस बीच, आंध्र प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश ने कहा कि राज्य सरकार बुनियादी ढांचे के समर्थन और नीति-आधारित औद्योगिक विकास के माध्यम से परिवहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, नवीकरणीय ऊर्जा और उन्नत विनिर्माण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

प्रमुख खबरें

Russian Army में भर्ती न हों भारतीय नागरिक, Ministry of External Affairs ने जारी की एडवाइजरी

Allahabad High Court का निर्देश, पुलिस थानों में 24 घंटे चालू रहने चाहिए CCTV कैमरे

Delhi में सबसे गोल-मटोल कुत्ते के खिताब के लिए Gola और Gugu के बीच फाइनल मुकाबला

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार: AAP ने मंत्री Parvesh Verma के खिलाफ ACB में दर्ज कराई शिकायत