व्यापारियों और उद्योगपतियों को गुजरात के विकास में पार्टनर बनाने आया हूं, जामनगर में बोले केजरीवाल- आप हुकूम देंगे सरकार उसे लागू करेगी

By अभिनय आकाश | Aug 06, 2022

पंजाब में मिली बड़ी जीत के बाद अब अरविंद केजरीवाल की नजरें गुजरात पर हैं। अहमदाबाद में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मिलकर एक बड़ा रोड शो कर चुके हैं। मई महीने में ही भरूच में आदिवासी संकल्प महासम्मेलन में हिस्सा लिया। बीते दिनों आप संयोजक की तरफ से सोमनाथ में एक रैली को भी संबोधित किया गया। अब केजरीवाल एक बार फिर से गुजरात के जामनगर के दौरे पर हैं। यहां पर उन्होंने व्यापारियों के एक सम्मेलन को संबोधित किया और कहा कि वो गुजरात के व्यापारियों और उद्योगपतियों को विकास में पार्टनर बनाने आए है। 

इसे भी पढ़ें: तिरंगा फहराकर और राष्ट्रगान गा कर 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाएं : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'फ्री रेवड़ी' को लेकर इन दिनों काफी चर्चा है। हमने दिल्ली सरकार के स्कूलों को बदल दिया है। इस साल सैकड़ों छात्रों ने आईआईटी और नीट की परीक्षा पास की है। क्या मैं मुफ्त शिक्षा देकर गलत कर रहा हूं? केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूल पांच साल में इतने शानदार कर दिए। आज कल लोग फोर्टिस और मैक्स में नहीं बल्कि सरकारी अस्पताल में अपना इलाज कराने के लिए जाते हैं। 

प्रमुख खबरें

Maharashtra FDA ने कहा- खुले खाद्य तेल पर रोक नया फैसला नहीं, 2011 से है नियम

Donald Trump का बड़ा दावा: Iran में Humanitarian Crisis, सेना को वेतन देने के भी पैसे नहीं

NBFC Revolving Credit पर रोक से MSME को नुकसान होगा, FISME ने RBI से की अपील

1984 Riots Justice: PM Modi ने दिलाया न्याय, HS Phoolka का वार- Congress ने Sajjan Kumar को सालों तक दिया संरक्षण