अदिति चौहान ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, जानें संन्यास लेने के बाद क्या बोलीं स्टार फुटबॉलर?

By Kusum | Jul 18, 2025

भारत की स्टार फुटबॉलर अदिति चौहान ने शुक्रवार, 18 जुलाई को अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। वहीं संन्यास के बाद अदिति ने कहा कि जब उन्होंने पहली बार गेंद को किक मारी थी, तब उन्हें नहीं पता था कि भारत की नेशनल विमेंस फुटबॉल टीम भी है। अदिति ने शुक्रवार को संन्यास लेने की घोषणा की थी। वह अपने बेहतरीन करियर के दौरान यूरोप में पेशेवर फुटबॉल खेलने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। 

अदिति चौहान पूर्णकालिक कोचिंग में प्रवेश नहीं कर रही हैं, लेकिन अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को शीर्ष स्तक की फुटबॉल में अपने लक्ष्य हासिल कनरे में मदद करने के लिए तैयार हैं। भारतीय महिला टीम की पूर्व गोलकीपर अदिति ने अपने 17 साल के दौरान राष्ट्रीय टीम के साथ-साथ अपने क्लबों के लिए भी कई उपलब्धियां हासिल की हैं। 

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त