जयराम ठाकुर ने मनीष सिसोदिया के दावे को सिरे से किया खारिज, बोले- क्या उनसे पूछकर बदला जाएगा CM ?

By अनुराग गुप्ता | Apr 07, 2022

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया पर पलटवार करते हुए कहा कि क्या आपसे पूछकर नेतृत्व परिवर्तन तय होगा ? इसके साथ ही उन्होंने नेतृत्व परिवर्तन की बात को सिरे से खारिज करते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। 

क्या AAP से डरी हुई है भाजपा ?

आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने कहा था कि भाजपा हिमाचल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जयराम ठाकुर को हटाकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा बड़े बदलाव करना चाहती है क्योंकि उसे आम आदमी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता के कारण चुनावों में हार की आशंका है।

उन्होंने कहा था कि चुनाव के मद्देनजर चेहरे बदलने से भाजपा को राज्य में अपनी सरकार की नाकामियों को छिपाने में मदद नहीं मिलेगी। आम आदमी पार्टी हिमाचल में चुनाव जीतकर अपनी सरकार बनाएगी चाहे वे अब कुछ भी करें। 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल में अरविंद केजरीवाल ने मांगे 5 साल, सात मिनट के भाषण में जनता के सामने रखा अपना विजन 

हाल ही संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी का आत्मविश्वास काफी बढ़ा-चढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि पार्टी राज्य की तमाम सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारेगी।

इसके लिए बाक़ायदा अरविंद केजरीवाल पार्टी नेताओं से मिलकर रणनीति तैयार कर रहे हैं। पंजाब में जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी हिमाचल में सक्रिय हो चुकी है। अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को हिमाचल में रोड शो किया।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज

जनता की सेवा और भरोसे से आता है लगातार सत्ता में रहने का विश्वास: Nitin Nabin

Saudi Aramco पर Houthi विद्रोहियों के हमलों से Crude Oil की कीमतों में बड़ा उछाल