मेरी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएं मुझे यह दंभ नहींः हर्षवर्धन कपूर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2022

मुंबई। अभिनेता हर्षवर्धन कपूर का कहना है कि “थार” को नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने का फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि वहां रचनात्मक स्वतंत्रता अधिक है। उन्होंने कहा कि इस तरह उन्हें दृश्यों के कटने या बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों की चिंता नहीं करनी पड़ी। नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित की जाने वाली कपूर की यह चौथी फिल्म होगी। कपूर ने “थार” की रिलीज से पहले एक साक्षात्कार में कहा, “मुझे यह दंभ नहीं है कि मेरी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएं। मैं अपने लिए नहीं बल्कि फिल्म के लिए सोचता हूं और मेरे कॅरियर के दौरान लोग यह देखेंगे।” 

इसे भी पढ़ें: शादी की खबरों के बीच अलग हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, एक-दूसरे से मिलना किया बंद!

नेटफ्लिक्स के साथ आपको रचनात्मक अभिव्यक्ति के मामले में ज्यादा छूट मिल जाती है।” अपने पिता की कुछ फिल्मों का उदाहरण देते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि बॉक्स ऑफिस पर मांग और आपूर्ति का नियम चलता है लेकिन किसी फिल्म की असली परीक्षा समय के अनुसार होती है। हर्षवर्धन (31) ने 2018 में राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म “मिर्ज्या” के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। अनिल कपूर फिल्म कंपनी द्वारा “थार” का निर्माण किया गया है और यह छह मई को रिलीज होगी।

प्रमुख खबरें

फुटबॉल का विवाद सियासत में पहुंचा, New York Mayor बोले- रेफरी के गलत फैसले से हारा Egypt

Chess की दुनिया में 17 साल के अश्वत का कमाल, फाइनल जीतकर बने भारत के 98वें ग्रैंडमास्टर

AI Talent का Superpower बना भारत, CEA नागेश्वरन बोले- दुनिया में अब हम दूसरे नंबर पर

Truecaller CEO का TRAI पर बड़ा हमला, कहा- नए Rules की वजह से देश में बढ़ रहा है Online Fraud।