दबंग 3 के गाने को लेकर सलमान खान बोले, बड़ी फिल्मों का विवादों में घिरना चलन बन गया है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2019

मुंबई। सुपरस्टार सलमान खान का कहना है कि फिल्म उद्योग में यह चलन सा बन गया है कि जब भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज होने वाली होती है तो वह विवादों में घिर जाती है। 53 वर्षीय अभिनेता की हालिया फिल्म ‘दबंग 3’ विवाद के केंद्र में आ गई है क्योंकि कुछ हिंदू संगठनों ने इसके टाइटल गीत ‘हुड़ हुड़ दबंग’ में एक दृश्य को लेकर आपत्ति जताई है। गाने के एक दृश्य में भगवाधारी कुछ साधुओं को गिटार बजाते दिखाया गया है।

सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस दृश्य से नाराज दिखे और जल्द ही ट्विटर पर ‘‘बायकॉट दबंग 3’’ ट्रेंड करने लगा। सलमान ने शनिवार को फिल्म के गीत ‘मुन्ना बदनाम’ के लांच के मौके पर इस विवाद को लेकर कहा कि हर बार जब भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज होने वाली होती है तो हमेशा उसे लेकर कुछ न कुछ विवाद खड़ा हो जाता है। कम से कम यह तो माना गया कि यह बड़ी फिल्म है, जिसके लिए मैं खुश हूं।

इसे भी पढ़ें: सलमान खान समेत कई सितारों ने हैदराबाद वेटेनरी डॉक्टर की हत्या पर जताया गुस्सा

‘मुन्ना बदनाम’ गाने में सलमान ‘लवयात्री’ की अभिनेत्री वरीना हुसैन के साथ दिखेंगे। उन्होंने कहा कि हमने वरीना के साथ फिल्म की, जिनकी फिल्म के नाम को लेकर विवाद हो गया, जिसका अब समाधान हो गया है। विवाद होते रहेंगे और उनका निपटारा भी होता रहेगा। मुझे नहीं लगता इस फिल्म (दबंग-3) में ऐसा कुछ है, जिससे विवाद हो सकता है। अभिनेता ने कहा कि कुछ लोग ‘‘शोहरत’’ पाने के लिए ‘हुड़ हुड़ दबंग’ गाने पर विवाद पैदा कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते