मैं अपनी विरासत कंधों पर नहीं ढोता: अनुपम खेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2019

मुंबई। फिल्म जगत में तीस साल से अधिक समय बिताने वाले अभिनेता अनुपम खेर का मानना है कि खुद को एक ताजातरीन अभिनेता के तौर पर पेश करने का एकमात्र जरिया अपनी उपलब्धियों कोएकतरफ रखना व खुद को महत्व नहीं देना है। 500 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके खेर ने कहा कि वह आज भी पटकथा में कुछ नया खोजते हैं।

इसे भी पढ़ें: ‘बाला’ के निर्देशक के साथ काम करना चाहता हूं: वरुण धवन

चौंसठ वर्षीय अभिनेता ने कहा कि आज वह उस स्थान पर हैं जहां वह केवल दिखने के लिए फिल्मों में काम नहीं करना चाहते। खेर ने कहा कि शुरू में जब आप संघर्ष कर रहे होते हैं तब आप जो भी भूमिका मिलती है कर लेते हैं। अब मैं चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं चाहता हूं जिन्हें अदा करने में मुश्किल हो। अनुपम ऑस्ट्रेलियाई, अमेरिकी और भारतीय निर्माताओं द्वारा संयुक्त रूप से बनाई जा रही फिल्म ‘होटल मुंबई में दिखेंगे। एंथोनी मारस द्वारा निर्देशित यह फिल्म मुंबई में नवंबर 2008 में हुए आतंकी हमले पर आधारित है। यह 22 नवंबर को प्रदर्शित होगी। 

प्रमुख खबरें

डेयरी क्षेत्र को VB-G RAM G योजना में शामिल करने की केंद्र से मांग करेगा Kerala

जनगणना, 9/11 और सर्जिकल स्ट्राइक... Mann Ki Baat में PM Modi ने इन मुद्दों पर की बात

Cars24 अगले साल अप्रैल तक IPO के लिए DRHP दाखिल करने की तैयारी में

Ayodhya Ramleela में Ravi Kishan बनेंगे भगवान राम, मिस यूनिवर्स इंडिया निभाएंगी मां सीता का रोल