एक्शन हीरो विद्युत जामवाल को नहीं पसंद है एक्शन फिल्में देखना, बताया कारण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2021

मुंबई। एक्शन हीरो के तौर पर पहचाने जाने वाले अभिनेता विद्युत जामवाल का कहना है कि उन्हें रूमानी फिल्में देखना अधिक पसंद हैं। ‘फोर्स’ और ‘कमांडो’ जैसी एक्शन फिल्मों में नजर आ चुके जामवाल ने कहा कि उन्हें एक्शन फिल्में देखने से अधिक मजा एक्शन करने में आता है। जामवाल (40) ने कहा, ‘‘ मुझे एक्शन देखना पसंद नहीं है...इससे मुझे सिरदर्द हो जाता है। उसमें बहुत शोर-शराबा होता है। मुझे एक्शन करना पसंद है। मुझे हमेशा से ही अन्य फिल्मों की तुलना में रूमानी फिल्में देखना पसंद है।’’ एक्शन के दिग्गज जैकी चैन की फिल्में देखकर बड़े हुए अभिनेता ने ‘जंगली’ और ‘खुदा हाफिज’ जैसी फिल्मों में भी अपने एक्शन का जलवा दिखाया, लेकिन उनका कहना है, ‘‘ एक्शन देखने से मुझे बोरियत होती है। इसलिए नहीं कि मुझे लगता है कि मैं उसे बेहतर कर सकता हूं।

प्रमुख खबरें

Khammam में मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें पलटीं, 10 कर्मी लापता

पंजाब: Parwinder Singh Jhota के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति, 22 दिन बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

वैश्विक रणनीतिक संघर्ष के केंद्र में है Maritime Sector, IPRD में बोले नौसेना प्रमुख

Iran War का असर Midterm Elections पर पड़ा, Donald Trump ने मानी ईंधन कीमतों से उपजी नाराजगी