'मुझे भी नहीं पता क्या हुआ', DC की शर्मनाक हार पर Captain Axar Patel का हैरान करने वाला बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2026

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 में अपनी टीम की नौ विकेट से करारी शिकस्त के बाद कहा कि उन्हें भी नहीं पता चला कि टीम ने इतनी जल्दी विकेट कैसे गंवा दिए, लेकिन बल्लेबाजों को इसके लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेनी होगी। पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर सोमवार को यहां कैपिटल्स के बल्लेबाज भुवनेश्वर कुमार (पांच रन पर तीन विकेट) और जोश हेजलवुड (12 रन पर चार विकेट) के सामने बेबस नजर आए।

उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी खिलाड़ी के लिए व्यक्तिगत तैयारी जरूरी है। आप यह कह सकते हैं कि टीम के तौर पर ट्रेनिंग करनी चाहिए, लेकिन हर खिलाड़ी को हर तरह की पिच और शीर्ष स्तर की गेंदबाजी के खिलाफ खेलने के लिए खुद जिम्मेदारी लेनी होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं जब भी खेलता हूं, चाहे अंतरराष्ट्रीय मैच हो, आईपीएल हो या घरेलू क्रिकेट, पर्याप्त व्यक्तिगत तैयारी के बिना मैदान पर नहीं उतरता हूं।’’ उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के दिमाग में शायद पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने रिकॉर्ड स्कोर का बचाव नहीं कर पाने की बात हावी थी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पिछले मैच की बातें खिलाड़ियों के दिमाग में थीं। इतना बड़ा स्कोर डिफेंड नहीं कर पाने की बात कहीं न कहीं असर डाल रही थी।’’

उन्होंने कहा कि शुरुआत में तेज गेंदबाजों को फायदा मिल रहा था, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ इसका असर कम होता गया। इस हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा, ‘‘शुरुआत में गेंद थोड़ी स्विंग कर रही थी। जब आप पहली पारी में 60–70 रन बनाते हैं, तो गेंदबाजों के मन में यह रहता है कि यह कम स्कोर है। जिस तरह हमने बल्लेबाजी की, उसके बाद हमारे गेंदबाजों को दोष नहीं दिया जा सकता।’’ आईपीएल में मैच जीतने के दबाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘आईपीएल में हर मैच दबाव भरा होता है। ऐसा नहीं है कि अब सिर्फ आगे के मैचों में ही दबाव होगा। ऐसे में यह जरूरी है कि आप अपनी प्रक्रिया पर ध्यान दें और हर दिन तैयारी करें। यह नहीं सोच सकते कि आसान जीत मिलेगी।’’

लगातार तीसरी हार के बाद कैपिटल्स की टीम तालिका में सातवें स्थान पर है और उसके लिए प्लेऑफ की दौड़ थोड़ी मुश्किल हो गई है। अक्षर को हालांकि टीम से वापसी की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास अभी मैच बचे हैं। हमें एक टीम के रूप में लड़ना है। नतीजे हमारे नियंत्रण में नहीं हैं, लेकिन प्रयास जरूर हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कप्तान के तौर पर आपको बहुत कुछ सीखना होता है। सिर्फ खिलाड़ियों ही नहीं, बल्कि सपोर्ट स्टाफ और टीम से जुड़े हर व्यक्ति को प्रेरित करना होता है। आपके पास दो विकल्प होते हैं—या तो आप किसी पर उंगली उठाएं और बहाने बनाएं, या टीम के रूप में साथ रहकर तैयारी करें। हम एकजुट होकर लड़ेंगे।’’ ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की उपलब्धता पर अक्षर ने कहा, ‘‘वह टीम से जुड़ चुके हैं और एक मई के बाद खेल सकते हैं। उनके ‘वर्कलोड’ पर नजर रखी जा रही है।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद