आतंकवाद के मुद्दे पर PM मोदी पर प्रियंका का पलटवार, बोलीं- मैं फिजूल की बातों का जवाब देना जरुरी नहीं समझती

By अनुराग गुप्ता | Feb 21, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तीन चरण के चुनाव संपन्न हो चुके हैं और बाकी के चार चरणों के लिए घमासान तेज हो गया है। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटनार किया। उन्होंने कहा कि मैं फिजूल की बातों का जबाव नहीं देती हूं क्योंकि मैं समझती हूं कि यह फिजूल की बातें हैं। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) आतंकवादियों के प्रति सहानुभूति रखती हैं। 

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर पार्टी महासचिव का वीडियो साझा कर लिखा कि प्रधानमंत्री के इन फिजूल की बातों का जवाब देना मैं जरुरी नहीं समझती हूं। इस वीडियो में प्रियंका गांधी समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दे रही हैं और उन्होंने इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी पर पलटवार करते हुए यह बयान दिया।

इसे भी पढ़ें: UP Election 2022 । सोनिया गांधी का योगी सरकार पर हमला, कहा- अलगाव पैदा करने के अलावा कोई काम नहीं किया

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हम इस चुनाव में सिर्फ़ विकास की बातें कर रहे हैं, हम गर्मी और चर्बी की बात नहीं, भर्ती की बात कर रहे हैं। हम स्कूटी और मोबाइल देकर महिलाओं को सशक्त बनाना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

Health Tips: Processed Food खाने से बढ़ता है Diabetes, BP और Heart Disease का खतरा

ECI का बड़ा U-टर्न, फॉर्म 6 से हटाया SIR का कॉलम, 2 चुनाव आयुक्तों ने इस पर सवाल उठाए थे

Kerala High Court ने नशे में गाड़ी चलाने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने का दिया सख्त निर्देश

Supriya Sule और मैं देश की चिंता कर लेंगे, आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, पवार को मोदी के फोन से मची राजनीतिक हलचल