मुझे नहीं लगता कि निकट भविष्य में भारत और पाक के बीच राजनीतिक रूप से स्थिति बेहतर होगी: जावेद अख्तर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2025

प्रख्यात गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें संदेह है कि निकट भविष्य में भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में सुधार होगा। दक्षिण अफ्रीका के सत्य एवं सुलह आयोग का उल्लेख करते हुए अख्तर ने कहा कि भारत और पाकिस्तान ने विभाजन के बाद ऐसा ही अवसर खो दिया था। उन्होंने कहा कि विभाजन कारण दोनों तरफ बड़े पैमाने पर विस्थापन हुआ था।

सत्य एवं सुलह आयोग एक ऐसी प्रक्रिया थी, जिसके कारण रंगभेद के पीड़ितों और शोषक वर्ग को एक साथ आने का मौका मिला। फिल्म समीक्षक-लेखिका भावना सोमाया द्वारा लिखित पुस्तक “फेयरवेल कराची” के विमोचन के अवसर पर उन्होंने कहा, “सुलह के लिए अब कुछ देर हो गई है। भारत में हमारे लोग ही जानते हैं कि 1947-48 के बाद उनके साथ क्या हुआ था। वहां के लोग जानते हैं कि उनके साथ क्या हुआ था। काश वे सभी एक बार साथ बैठते... 75 साल हो गए हैं, वे अब 90 साल से ज्यादा उम्र के होते। उनमें से कितने जीवित होते?”

अख्तर (80) ने कहा कि दोनों देशों की सरकारों को 1950 के दशक के प्रारंभ या मध्य में दोनों पक्षों के शरणार्थियों को एक साथ लाना चाहिए था और उन्हें अपनी यादें साझा करने का मौका देना चाहिए था।

उन्होंने कहा, “तभी हमें सही मायने में पता चल पाता कि किसके साथ क्या हुआ और कितने लोगों को किस तरह के अत्याचारों का सामना करना पड़ा। यह एकतरफा नहीं रहता। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वैसे भी, मुझे नहीं लगता कि निकट भविष्य में राजनीतिक रूप से स्थिति बेहतर होगी।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर! पीएम मोदी-राजनाथ सिंह के साथ प्रियंका गांधी ने की चाय पर चर्चा, देखें Video

बांग्लादेश में मचा था बवाल, इधर ट्रेन पर चुपचाप ये क्या लाई भारतीय सेना, अब शुरू होगा असली खेल!

Bangladesh जल उठा, Sharif Osman Bin Hadi की हत्या के बाद हालात हुए बेकाबू, India के लिए 1971 के बाद सबसे बड़ी चुनौती खड़ी हुई

Sansad Diary: राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, जानें कितना हुआ कामकाज