IPL-15 से बाहर रहने पर गेल ने कहा, मुझे वह सम्मान नहीं मिला जिसका हकदार था

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2022

लंदन।टी20 क्रिकेट के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक क्रिस गेल ने खुलासा किया कि इंडियन प्रीमियर लीग में पिछले दो वर्षों में उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया गया और इतना कुछ करने के बावजूद सम्मान नहीं मिलने के कारण ही उन्होंने आईपीएल-15 से बाहर रहने का फैसला किया। आईपीएल की शुरुआत से ही वेस्टइंडीज का यह तेजतर्रार बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की तरफ से खेलने के बाद, द यूनिवर्स बॉस पंजाब किंग्स से जुड़ा था।

इसे भी पढ़ें: आज लक्ष्य को हासिल करना हमारी बल्लेबाजी की गहराई को दर्शाता है: हेटमायर

उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद मैंने सोचा ठीक है, आपको (गेल) खेल और आईपीएल के लिये इतना कुछ करने के बाद भी वह सम्मान नहीं मिला जिसके आप हकदार थे। इसलिए मैंने सोचा यदि ऐसा है तो ठीक है, मैं खिलाड़ियों की नीलामी में अपना नाम शामिल नहीं करूंगा, इसलिए मैं उससे हट गया।’’ गेल ने कहा, ‘‘क्रिकेट के बाद भी जीवन होता है और मैं इससे सामंजस्य बिठाने की कोशिश कर रहा हूं।’’ जमैका का यह ‘बिग हिटर’ हालांकि अगले साल लीग में वापसी करना चाहता है तथा आरसीबी या पंजाब किंग्स के लिये खिताब जीतना चाहता है। गेल ने कहा, ‘‘मैं अगले साल वापसी करूंगा। उन्हें मेरी जरूरत है। आईपीएल में मैंने तीन टीमों का प्रतिनिधित्व किया है - कोलकाता, आरसीबी और पंजाब का। मैं आरसीबी और पंजाब में से किसी एक टीम में रहकर खिताब हासिल करना पसंद करूंगा। आरसीबी में मेरा प्रदर्शन अच्छा रहा है और पंजाब भी अच्छा है।’’ गेल ने आईपीएल में 142 मैचों में 4,965 रन बनाये। उनके नाम पर आईपीएल में एक पारी में सर्वाधिक स्कोर (175 रन) बनाने का रिकॉर्ड है जो उन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ बनाया था।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार