मेरे साथ फोटो खिचाने को बेताब, तरस आ गया...ट्रंप ने इटालियन PM को लेकर किया ऐसा दावा, मेलोनी ने दिया टका सा जवाब

By अभिनय आकाश | Jun 19, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में फ्रांस में हुए G7 शिखर सम्मेलन का एक किस्सा साझा करते हुए नया विवाद खड़ा कर दिया है। ट्रंप ने दावा किया है कि इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनके साथ एक तस्वीर खिंचवाने के लिए उनसे मिन्नतें की थीं। मेलोनी ने ट्रंप के इस दावे को तुरंत खारिज करते हुए इसे पूरी तरह से मनगढ़ंत करार दिया है। दरअसल, एक इतालवी मीडिया आउटलेट को दिए विशेष फोन इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि मेलोनी ने उनके साथ फोटो खिंचवाने की बहुत गुजारिश की थी, और उन्होंने सिर्फ इसलिए हामी भरी क्योंकि उन्हें मेलोनी पर तरस आ गया था। ट्रंप के इस बयान ने दोनों वैश्विक नेताओं के आपसी रिश्तों को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।

इसे भी पढ़ें: Trump के अप्रत्याशित स्वभाव का Pakistan ने अब चखा कड़वा सबक, सीधे Iran-US Deal कर Shahbaz को चौंकाया

मेलोनी ने ट्रंप के दावे का जवाब दिया

मेलोनी ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने ट्रंप के दावों को पूरी तरह से मनगढ़ंत बताया और कहा कि यह पहली बार नहीं है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने ही सहयोगियों के बारे में अपमानजनक बातें कही हैं। वीडियो में उन्होंने कहा, "डोनाल्ड ट्रंप के बयान पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं, मैं सचमुच हैरान हूं। मुझे समझ नहीं आता कि अमेरिका के राष्ट्रपति अपने ही सहयोगियों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों करते हैं; आखिर, ऐसा पहली बार तो नहीं हुआ है।

प्रमुख खबरें

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया

Palghar Court ने अस्पताल तोड़फोड़ मामले में Shiv Sena MLA के बेटे समेत छह की जमानत खारिज की

Begusarai में जीविका कार्यकर्ता से दुष्कर्म, SIT गठित कर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा