अभिनय के दौरान पूरा ध्यान मौलिकता पर केंद्रित रखता हूं : राजकुमार राव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2025

अभिनेता राजकुमार राव ने बुधवार को कहा कि वह काम के दौरान अपना पूरा ध्यान मौलिकता पर केंद्रित रखते हैं और कोई भी किरदार निभाने के लिए किसी पुरानी फिल्म से प्रेरित होने से बचने की कोशिश करते हैं। राव, 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही अपनी नयी फिल्म ‘मालिक’ के प्रचार के लिए इंदौर आए थे।

राव (40) ने कहा,‘‘मैं चाहता हूं कि मेरा निभाया हर किरदार एकदम मौलिक लगे और यह किरदार मेरी कल्पना और फिल्म की कहानी से उभरे।’’ उन्होंने कहा कि अगर उनके अवचेतन मन में कहीं यह बात रह जाएगी कि उन्हें किसी पुरानी फिल्म के अच्छे दृश्य को दोहराने की कोशिश करनी चाहिए, तो उनके अभिनय की मौलिकता खत्म हो जाएगी।

अपनी प्रयोगधर्मिता के लिए मशहूर राव ने कहा,‘‘मैं अभिनेता के तौर पर अपने आप को किसी एक किरदार में बांध कर नहीं रखना चाहता। मैं चाहता हूं कि मैं हर साल कम से कम एक ऐसा किरदार निभाऊं जो आपको चौंका दे और आप सोचने लगें कि आपने मुझसे इस तरह की अदाकारी की उम्मीद नहीं की थी।

प्रमुख खबरें

11 छात्रों की Suicide, CJP ने PM मोदी से मांगा 1 करोड़ मुआवजा, प्रधान पर Action की मांग

NEET Re-exam: केजरीवाल ने छात्रों का बढ़ाया हौसला, बोले- आप सफल होंगे, बस Confidence रखें

NEET पेपर लीक पर Telegram को झटका, Delhi High Court बोला- सरकार का अस्थायी Ban अनुचित नहीं।

NDA से मिल रहे झटकों से उबरने के लिए Congress में लौटेंगे Sharad Pawar, Mamata Banerjee, Jagan Mohan Reddy!