सिद्धू के साथ जारी रार के बीच बोले सीएम चन्नी, जहां भी जाएंगे मैं आपका अनुसरण करता रहूंगा

By अनुराग गुप्ता | Jan 01, 2022

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के साथ जारी खींचतान के बीच मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने नरम रुख अपनाया है। उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू के साथ संबंधों से जुड़े सवाल पर कहा कि आप जहां भी जाएंगे मैं आपका अनुसरण करता रहूंगा। मैं उनके साथ काम करना जारी रखूंगा। मैं पार्टी के लिए हर कुर्बानी देने के लिए तैयार रहता हूं। समाचार एजेंसी एएनआई ने मुख्यमंत्री चन्नी का वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने पंजाबी में इसका संबंधों से जुड़े सवाल पर बयान दिया। दरअसल, 'गीली पैंट' वाले बयान को लेकर दोनों नेताओं के बीच रार चल रही थी। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Newsroom। सिद्धू के विवादित बयान पर भड़के पुलिस अधिकारी, भेजा मानहानि का नोटिस 

पंजाब सशस्त्र पुलिस परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा था कि पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी इस बात से बेपरवाह होकर करें कि कौन क्या कहता है।ऐसे 100 लोग हो सकते हैं, जो मेरे खिलाफ कुछ भी कहते हैं, लेकिन मैं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रहा हूं। आपको बता दें कि अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं लेकिन इससे पहले दोनों नेताओं के बीच मामला उलझता हुआ दिखाई दे रहा था लेकिन अब मुख्यमंत्री चन्नी के नरम रुख अपनाते हुए उनके अनुसरण में आगे बढ़ने की बात कही है। 

प्रमुख खबरें

BRICS Summit: आईएमएफ और World Bank में सुधार की मांग, एकतरफा प्रतिबंधों का कड़ा विरोध

टैगोर विद्वान Ketaki Kushari Dyson का 86 वर्ष की आयु में निधन

Bihar Flood: RJD नेता Tejashwi Yadav ने पीड़ितों के लिए मांगा स्पेशल पैकेज, लगाया भेदभाव का आरोप

PM Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 साल, Kashi में BJP शुरू करेगी सेवा संकल्प अभियान