गरीबों के लिये सबसे बड़ी योजना ‘अन्त्योदय अन्न योजना’ अटल जी के जन्म दिवस पर मैंने ही शुरू करवाई थी-- शान्ता कुमार

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 26, 2021

पालमपुर - हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार ने कहा कि मेरे लिए बड़ी प्रसन्नता का विषय है कि मेरे एक परम मित्र   वेद प्रकाश गोयल   के सपुत्र आज के भारत सरकार के एक प्रमुख मंत्री   पीयूष गोयल हिमाचल आये है। मैं उनका स्वागत करता हूं और शुभ कामनाएं देता हूं।  

 

इसे भी पढ़ें: अपनी लापरवाही का ठीकरा भाजपा के सिर फोड़ रही कांग्रेसःउद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर

उन्होंने कहा है कि उन्हें इस बात की और भी प्रसन्नता है जिस प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना के संबंध में वे आये है उस योजना को आज से लगभग 21 वर्ष पहले खाद्य मंत्री रहते हुए अटल बिहारी वाजपेयी जी के साथ मैंने प्रारम्भ किया था। विष्व के इतिहास की गरीबों के लिये सबसे बड़ी योजना ‘अन्त्योदय अन्न योजना’ अटल जी के जन्म दिवस पर मैंने ही शुरू करवाई थी।   वही योजना आज बड़े आकार में प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना बन गई है।  

इसे भी पढ़ें: कुल्लू में स्थापित होगा बुनकर सेवा व डिजाइन रिसोर्स केन्द्रः पीयूष गोयल

शान्ता कुमार ने कहा है कि एक और बात की भी प्रसन्नता है कि 1990 में हिमाचल के मुख्यमंत्री के रूप में पालमपुर में रोप वे बनाने का प्रयत्न किया। मेरे आग्रह पर मेरे परम मित्र श्री वेद प्रकाष गोयल जी ने एक उद्योगपति जी को भेजा, सारी औपचारिकताएं पूरी हुई और 1991 में रोप-वे का शिलान्यास पालमपुर में हुआ।  श्री गोयल जी ने उस कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से अपने सपुत्र श्री पीयूष गोयल जी को भी भेजा था।  आज के केन्दीय मंत्री श्री पीयूष गोयल लगभग 32 वर्ष पहले के संलग्न फोटो में अपना चित्र देखे।  

इसे भी पढ़ें: प्रदेश की 103622 लड़कियों के लिए वरदान साबित हुई बेटी है अनमोल योजना

उन्होने कहा कि मेरी बड़ी बेटी इन्दु मुम्बई श्री गोयल जी के परिवार के निकट रहती थी। मैं धर्मपत्नी सहित वहां जाता था।  दोनो परिवारों का परस्पर सम्बंध था।  यह चित्र मेरी धर्मपत्नी ने बहुत संभाल कर रखा था।  आज वो नही है पर सभी यादें बाकी है। 

शान्ता कुमार ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि श्री जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश में रोप वे बनाने की योजना बना रहे है।  पालमपुर का रोप वे उसमें शामिल है।  मुझे विष्वास है बहुत जल्दी फिर से पालमपुर में श्री जयराम ठाकुर रोप वे का शिलान्यास करेगे।   पीयूष गोयल जी से मेरा प्यार भरा आग्रह है कि तब वे भी आये और हिमाचल में एक नया इतिहास बनाये।

प्रमुख खबरें

Poland के Krakow में अंधाधुंध फायरिंग, 6 लोगों की मौत और 15 अन्य घायल

ISIS Module Case में Mumbai की विशेष अदालत ने डॉक्टर Adnan Ali Sarkar को सुनाई 6 साल की कैद

CEC ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र को कर रहे बर्बाद: KC Venugopal

Hyderabad में छात्र की आत्महत्या पर कॉलेज Principal और लेक्चरर गिरफ्तार