योगी सरकार में मची भगदड़ ! एक और विधायक ने दिया इस्तीफा, कहा- पार्टी छोड़कर और लोग हमारे साथ आएंगे

By अनुराग गुप्ता | Jan 13, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों के इस्तीफे का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के दो विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। अपना दल (सोनेलाल) विधायक चौधरी अमर सिंह ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि जल्द ही हमारे साथ और लोग आएंगे। 

तीन दिन में तीन मंत्रियों का इस्तीफा

भाजपा छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने की होड़ समाप्त नहीं हो रही है। अब तक 15 विधायकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसमें योगी मंत्रिमंडल का हिस्सा रहे स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान और धर्म सिंह सैनी भी शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 7 विधायकों ने गुरुवार को भाजपा को अलविदा कहा है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में भाजपा की मुश्किलें नहीं हो रही कम, अब रीता बहुगुणा जोशी ने लखनऊ से बेटे के लिए मांगा टिकट 

आयुष मंत्री धर्मसिंह सैनी ने राज्यपाल को भेजे गए अपने इस्तीफे में कहा कि दलितों, पिछड़ों, किसानों, शिक्षित बेरोजगारों, छोटे एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों के प्रति लगातार उपेक्षात्मक रवैये के कारण वह मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे रहे हैं। इससे पहले फिरोजाबाद की शिकोहाबाद सीट से भाजपा विधायक मुकेश वर्मा ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया।

प्रमुख खबरें

DUSU Election में ABVP का दबदबा, केंद्रीय पैनल के 3 पदों पर दर्ज की जीत

Faridabad में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में Abhishek Bairwa गिरफ्तार, भेजा गया जेल

DUSU Election में ABVP की जीत पर BJP का तंज, छात्रों ने खारिज की Rahul Gandhi की राजनीति

Pakistan के Kohat में मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले में अफगान हमलावर की पहचान